फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Unnao News ›   Karnataka recovered from the stolen pistol

कनार्टक से चोरी हुई पिस्टल बरामद

Sat, 23 Jan 2016 01:10 AM IST
ब्यूरो अमर उजाला, उन्नाव
ब्यूरो अमर उजाला, उन्नाव Updated Sat, 23 Jan 2016 01:10 AM IST
विज्ञापन
Karnataka recovered from the stolen pistol

दो साल पहले कर्नाटक से चोरी हुई नेवी अधिकारी की सर्विस पिस्टल को क्राइम ब्रांच ने आसीवन थाना क्षेत्र के मियागंज से बरामद किया। पकड़े गए युवक के मुताबिक पिस्टल उसके मामा ने ढाई साल पहले दी थी, अब उनकी मौत हो चुकी है। क्राइम ब्रांच कर्नाटक पुलिस की मदद से नेवी अफसर तक पहुंचने का प्रयास कर रही है। बरामद पिस्टल की कीमत 12 लाख रुपये है।

विज्ञापन




एसपी पवन कुमार ने बताया कि स्वाट टीम प्रभारी एनुद्दीन ने हेड कांस्टेबिल रोहित शर्मा व मो. शमीम के साथ मोहल्ला मोती नगर में एक शातिर को उस समय गिरफ्तार किया, जब वह चोरी की पिस्टल को बेचने के इरादे से शहर आया था।
विज्ञापन



पकड़ा गया युवक अनीस अब्दुल आसीवन थाना क्षेत्र के मियागंज कसबा के मोहल्ला इंदिरा नगर में काफी दिनों से रह रहा है और यहां मत्स्य पालन का काम करता है।

 
एसपी ने बताया कि अनीस मूल रूप से कर्नाटक के सिरसी का रहने वाला है। बरामद पिस्टल प्रतिबंधित बोर की है और इसकी सप्लाई फोर्स को होती है। पिस्टल और 24 कारतूस के साथ गिरफ्तार अनीस ने बताया कि ढाई साल पहले कर्नाटक के कारवार में रहने वाले उसके मामा एजाज अहमद ने यह पिस्टल दी थी।
विज्ञापन
विज्ञापन


 
बताया कि मामा ने किसी अधिकारी के यहां से इसे चोरी किया था, वह इसे बेचना चाहते थे। मगर अचानक बीमार हो जाने पर उन्होंने पिस्टल उसे दे दिया था। पुलिस अभियुक्त अनीस से पूछताछ कर रही है। साथ कर्नाटक की क्राइम ब्रांच टीम की मदद से संबंधित नेवी अधिकारी तक पहुंचने का प्रयास कर रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed