फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Unnao News ›   Kamlapur road damaged due to movement of dumpers, traffic difficult

Unnao News: डंपरों के आवागमन से कमलापुर मार्ग क्षतिग्रस्त, आवागमन मुश्किल

Wed, 06 Aug 2025 12:45 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, उन्नाव
संवाद न्यूज एजेंसी, उन्नाव Updated Wed, 06 Aug 2025 12:45 AM IST
विज्ञापन
Kamlapur road damaged due to movement of dumpers, traffic difficult
गड्ढे में फंसी बाइक निकालता ग्रामीण और साइकिल से गुजरते छात्र। - फोटो : गड्ढे में फंसी बाइक निकालता ग्रामीण और साइकिल से गुजरते छात्र।
गंजमुरादाबाद (उन्नाव)। दो किमी लंबा कमलापुर मार्ग, गंगा एक्सप्रेसवे के लिए माल ढुलाई करने वाले डंपरों का बोझ नहीं सह सका और पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। रास्ते में पड़ने वाली पुलिया भी टूट गई है। ग्रामीणों ने पीडब्ल्यूडी से क्षतिग्रस्त मार्ग का निर्माण कराने की मांग की है।
विज्ञापन

गंजमुरादाबाद-रानीपुर ग्रंट मार्ग के महोलिया तिराहा से लेकर कमलापुर तक की सड़क का निर्माण दो वर्ष पूर्व लोक निर्माण विभाग ने 32 लाख से कराया था। इधर, क्षेत्र में निर्माणाधीन गंगा एक्सप्रेसवे में लगे डंपरों ने कमलापुर के पास से मिट्टी लाने के दौरान मार्ग को पूरी तरह क्षतिग्रस्त कर दिया। यही नहीं महोलिया में संचालित लालता प्रसाद इंटर कालेज के पास स्थित पुलिया भी तोड़ दी है। उसका पाइप भी टूट चुका है। बारिश के कारण इस मार्ग पर हुए गड्ढों में फंसकर बाइक सवार गिरकर घायल हो रहे हैं। इस मार्ग से स्कूली वाहन भी निकलते हैं। क्षेत्र के जितेंद्र कुमार पटेल उर्फ बजरंगी, संजय कुमार, अतुल कुमार, बलवीर, देवेंद्र कुमार, मनोज कुमार आदि ने क्षतिग्रस्त मार्ग का पुन: निर्माण कराए जाने की मांग की।
विज्ञापन

पीडब्ल्यूडी के अवर अभियंता ज्ञानेश प्रकाश चौरसिया ने बताया कि यूपीडा को पत्र लिखकर बजट की मांग की गई है। यूपीडा ने गंगा एक्सप्रेसवे का निर्माण पूरा होने के बाद मार्ग का निर्माण कराने का आश्वासन दिया है। अगले साल मार्ग का निर्माण होने की उम्मीद है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed