फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Unnao News ›   kalakriti 2015

कलाकृति में बच्चों ने दिखाई प्रतिभाएं

Sun, 15 Feb 2015 11:13 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, उन्नाव
ब्यूरो/अमर उजाला, उन्नाव Updated Sun, 15 Feb 2015 11:13 PM IST
विज्ञापन
kalakriti 2015
उन्नाव। माउंट लिट्रा जी स्कूल में चित्रकला एवं पेंटिंग प्रतियोगिता में कागज पर चित्र उकेर कर बच्चों ने प्रतिभाएं दिखाई। भाग लेने वाले बच्चों को पांच वर्ग में बांटा गया था। कार्यक्रम के अंत में प्रथम, द्वितीय व तृतीय स्थान पाने वाले प्रतिभागियों को पुरस्कृत किया गया।
विज्ञापन


स्कूल में कलाकृति 2015 का आयोजन एचडीएफसी बैंक, पीडीलाइट तथा पारलेजी के सौजन्य से किया गया था। इसका उद्देश्य विद्यार्थियों के मस्तिष्क में विद्यमान कल्पना के पंखों में रंग भरना था। इसमें उन्नाव तथा कानपुर के लगभग 1500 विद्यार्थियों ने भाग लिया।
विज्ञापन


कक्षाओं के अनुसार वर्ग ए, बी, सी, डी व ई वर्गों में विभाजित किया गया था। प्रथम स्थान अमृतन शर्मा, आकांक्षा यादव, प्रतीक्षा यादव, विशाल बाजपेई तथा रूपल साहू को मिला। दूसरा स्थान दिव्यांश, गौतम, कृतिका शुक्ला, शुभम गुप्ता, आयुष प्रजापति तथा वैष्णवी ने प्राप्त किया।
विज्ञापन
विज्ञापन


तीसरा स्थान पार्थ त्रिपाठी, दीक्षा यादव, कृति गौतम, प्रियंका दत्ता तथा अक्षत शर्मा ने पाया। इन प्रतिभागियों को प्रमाणपत्र एवं पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया। विद्यालय की चेयर पर्सन नीना वर्मा ने सभी पदाधिकारियों को बधाई दी। प्रधानाचार्या ने सभी का आभार व्यक्त किया। यहां पुष्पेंद्र सिंह चौहान, दीपक गुप्ता, पीएन बाजपेई आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed