{"_id":"582b558a4f1c1b7b388ff04a","slug":"kaar-ne-sapa-neta-ke-draivar-ko-kuchala","type":"story","status":"publish","title_hn":"कार ने सपा नेता के ड्राइवर को कुचला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कार ने सपा नेता के ड्राइवर को कुचला
उन्न्ााव
Updated Wed, 16 Nov 2016 12:05 AM IST
विज्ञापन
रेलवे स्टेशन के पास पलटी पड़ी हाइवे पर युवक को टक्कर मारने के बाद भाग रही कार।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बेटे के लिए नाश्ता लेने जा रहे युवक को हाईवे पर तेज रफ्तार कार ने टक्कर मार दी। राहगीरों ने एंबुलेंस की मदद से घायल को जिला अस्पताल पहुंचाया। यहां डाक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। उधर, टक्कर मारने के बाद भाग रहे कार सवारों को भीड़ ने दौड़ाया तो वह सोनिक की ओर भाग गए। हड़बड़ी में चालक ने कार को रेलवे ट्रैक पर चढ़ा दिया। रास्ता न मिलने पर युवक कार छोड़कर भाग निकले। पुलिस ने कार को कब्जे में ले लिया है।
अजगैन थाना क्षेत्र के कुमेदान खेड़ा गांव निवासी नीरज (32) मंगलवार सुबह करीब सात बजे लखनऊ-कानपुर हाईवे पार कर बेटे के लिए नाश्ता लेने जा रहे थे। तभी लखनऊ की ओर जा रही तेज रफ्तार कार ने टक्कर मार दी। कार का नंबर हरियाणा का है। टक्कर लगने से युवक काफी दूर तक घिसटता चला गया। हादसा देख राहगीरों ने परिजनों और एंबुलेंस को सूचना दी। लोगों ने युवक को एंबुलेंस से जिला अस्पताल पहुंचाया। यहां डाक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। उधर, बाइक सवार युवकों ने कार का पीछा किया तो कार चालक सोनिक की तरफ भाग गया। इसके बाद कार रेलवे ट्रैक पर चढ़ा दी। सोनिक क्रासिंग बंद होने से कार सवार दो युवक कार को ट्रैक पर छोड़कर भाग निकले। पुलिस ने कार को कब्जे में लिया है। पति की मौत से रेशमा का रो-रोकर बुरा हाल है। वह कभी बेटे आर्यन को तो कभी बेटी खुशी को कलेजे से चिपकाकर बिलखती रही। परिजनों ने बताया कि नीरज एक सपा नेता के यहां काम करता था। मृतक के भाई पंकज ने बताया कि नीरज सपा नेता राजेश यादव के यहां गाड़ी चलाता था। अजगैन थानाध्यक्ष रवींद्र सिंह ने बताया कि गाड़ी को कब्जे में लेकर मुकदमा दर्ज कर जांच की जा रही है।
टला बड़ा हादसा
हादसे के भाग रहे कार सवार भीड़ से बचने के लिए हड़बड़ाहट में रेलवे ट्रैक के रास्ते उन्नाव की तरफ भागने लगे। रेलवे के दो ट्रैक के बीच कार को भागते देख चरवाहों समेत राहगीर सन्न रह गए। बाद में रास्ता न मिलने पर कार सवार सोनिक रेलवे क्रासिंग के सामने कार को रेलवे ट्रैक पर छोड़ भाग निकले। गनीमत रही कि इस बीच ट्रैक पर कोई ट्रेन नहीं थी। इससे बड़ा हादसा बच गया। गेटमैन ने आरपीएफ को सूचना देने के बाद ग्रामीणों की मदद से कार को ट्रैक से किनारे करा राहत की सांस ली। आरपीएफ इंस्पेक्टर राजीव रंजन सिंह ने कहा कि वाहन मालिक के खिलाफ रेलवे एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।