फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Unnao News ›   Jume devout procession of Bholenath

भोलेनाथ की बारात में झूमे भक्त

Mon, 15 Feb 2016 01:07 AM IST
अमर उजाला, उन्नाव
अमर उजाला, उन्नाव Updated Mon, 15 Feb 2016 01:07 AM IST
विज्ञापन
Jume devout procession of Bholenath

मंदिर में भगवान भोलेनाथ को परिवार सहित विराजमान करने से पहले उनकी बारात निकाली गई। इसमें शामिल भक्तों ने पूरे रास्ते जमकर नृत्य किया। यहां से शिव बारात मंदिर पहुंची और भोलेनाथ, माता पार्वती व गणेश जी को मंदिर में प्रतिष्ठित किया गया। रविवार को नगर के मोहल्ला पोनी रोड में नव निर्मित मंदिर मनकामनेश्वर मंदिर से भगवान भोलेनाथ की बारात निकाली गई। इसमें मौजूद सैकड़ों की संख्या में भक्तों ने बारात में बज रहे ढोल नगाड़ों की धुन पर पूरे रास्ते जमकर नृत्य किया। इस दौरान भक्त एक दूसरे पर अबीर गुलाल उड़ा रहे थे और भोलेनाथ की जय-जयकार कर रहे थे। बारात नगर के कई रास्तों में घूमते हुए वापस मंदिर पहुंची और फिर मंत्रोच्चारण के साथ शिव परिवार को मंदिर में स्थापित कर दिया गया। इसके बाद भंडारे का आयोजन किया गया। जिसमें हजारों की संख्या में भक्तों ने प्रसाद ग्रहण किया। भंडारा देर शाम तक चलता रहा। इस दौरान मुख्य रूप से प्यारेलाल कनौजिया, कमला कनौजिया, पे्रम जायसवाल, रजनी जायसवाल, अजय, राजेश सिंह, विजय सहित सैकड़ों भक्तगण मौजूद रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed