{"_id":"658dbc995aa57ea87c0b1d50","slug":"jewelery-worth-rs-145-lakh-looted-by-hitting-a-bullion-trader-on-his-head-unnao-news-c-221-1-sknp1054-7858-2023-12-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Unnao News: सराफा व्यापारी के सिर पर तमंचे की बट मार लूटे 1.45 लाख के जेवर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Unnao News: सराफा व्यापारी के सिर पर तमंचे की बट मार लूटे 1.45 लाख के जेवर
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
नवाबगंज। बाजार से घर जा रहे सराफा व्यापारी को सोहरामऊ थानाक्षेत्र में बाइक सवार तीन लुटेरों ने निशाना बनाया। सिर पर तमंचे की बट मारकर उसे लहूलुहान कर दिया। सराफ के पास रही करीब दस हजार रुपये और 1.45 लाख के सोने चांदी के जेवर लूटकर भाग गए। पुलिस जांच कर रही है।
सोहरामऊ थाना व कस्बा निवासी सियाराम रस्तोगी की कस्बे में ही कृष्णा ज्वैलर्स के नाम से दुकान है। हसनगंज कोतवाली के असूरन खेड़ा की साप्ताहिक बाजार में भी जेवर बेचने जारा है। गुरुवार को साप्ताहिक बाजार के बाद वह बाइक से घर लौट रहा था। असूरनखेड़ा-खड़वारी मार्ग पर खड़वारी गांव से पांच सौ मीटर पहले सामने से आए बाइक सवार तीन लुटेरों ने सराफ की बाइक रुकवाई।
बाइक सवार तीन लुटेरों में बीच में बैठा लुटेरा सराफ के पास रहा बैग लूटने लगा। विरोध करने पर दूसरे ने उसके सिर पर तमंचे की बट मार दी। इससे सराफ सियाराम लहूलुहान हो गया। लहूलुहान होते ही लुटेरे सोने चांदी के सामान और उसमें पड़ी 10 हजार की नकदी छोटा मोबाइल भी लूटकर हसनगंज की ओर भाग निकले।
विज्ञापन
पीड़ित सराफ के मुताबिक उसके पास 1.15 लाख की चांदी, 20 हजार का सोने का सामान था। पीड़ित ने दूसरे के मोबाइल से पुलिस को सूचना दी। पुलिस जांच कर आरोपियों की तलाश कर रही है। इसी सराफ के साथ दो साल पहले भी लूट हुई थी। थानाध्यक्ष कमल दुबे ने बताया कि मामला मारपीट का है जांच चल रही है।