फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Unnao News ›   JE inspected the health unit under construction

Unnao News: निर्माणाधीन हेल्थ यूनिट का जेई ने किया निरीक्षण

Thu, 14 Mar 2024 12:52 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Thu, 14 Mar 2024 12:52 AM IST
विज्ञापन
JE inspected the health unit under construction
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

उन्नाव। बिछिया सीएचसी में ब्लॉक पब्लिक हेल्थ यूनिट का निर्माण कराया जा रहा है। इससे मरीजों को स्वास्थ्य संबंधी सभी प्रकार की जांच, इलाज, टीकाकरण आदि सुविधाएं मिलेंगी। बुधवार को जेई ने निरीक्षण कर तेजी से काम करने के निर्देश दिए।आयुष्मान भारत हेल्थ इंफ्रास्ट्रक्चर मिशन के तहत सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बिछिया में 40 लाख की लागत से ब्लॉक पब्लिक हेल्थ यूनिट (बीपीएचयू) का निर्माण कराया जा रहा है। इसमें नियमित टीकाकरण, जांच, इलाज और स्वास्थ्य कार्यक्रमों का संचालन किया जाएगा। एक कंप्यूटर कक्ष के साथ दो हाल का निर्माण कराया जाएगा। इसके अलावा सभी प्रकार की ब्लड जांचे भी होंगी। इससे मरीजों को निजी पैथोलॉजी और जिला अस्पताल का चक्कर नहीं लगाना पड़ेगा। बुधवार को स्वास्थ्य विभाग के जेई धर्मेश ने निर्माणाधीन यूनिट का निरीक्षण किया। उन्होंने बीम के बीच में गैप अधिक होने पर कम करने और प्लास्टर आदि करने के निर्देश दिए। निर्माण कार्य में किसी प्रकार की लापरवाही न बरतने की बात कही। जेई ने बताया कि निरीक्षण में काम ठीक पाया गया है। निर्माण से संबंधित आवश्यक दिशा निर्देश दिए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed