फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Unnao News ›   Jan Dhan accounts reached 40 thousand, created a stir on rumor

जनधन खातों में पहुंचे 40 हजार, अफवाह पर मचा हड़कंप

Sun, 25 Dec 2016 12:31 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, उन्नाव
अमर उजाला ब्यूरो, उन्नाव Updated Sun, 25 Dec 2016 12:31 AM IST
विज्ञापन
Jan Dhan accounts reached 40 thousand, created a stir on rumor
कागजात देखते अधिकारी - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो

हसनगंज कस्बे में संचालित बॉब के कामन सर्विस सेंटर में एक सप्ताह से बैंक खाता खुलवाने को भीड़ लग रही। अभी तक शून्य बैलेंस से खुल रहे जनधन खातों में दो दिनों से 100 व 150 रुपये जमा होने के बाद खाते खोले जा रहे हैं। शनिवार दोपहर लगभग एक बजे भीड़ के बीच किसी ने खातों में पीएम मोदी द्वारा 40 हजार रुपये भेजे जाने की अफवाह फैला दी। हर कोई 40 हजार का ख्वाब देख खाता खुलवाने को दौड़ पड़ा। केंद्र प्रभारी अजित सिंह यादव लोगों को जवाब नहीं दे पा रहे थे। इससे गफलत बढ़ी और लोग धक्का मुक्की के बीच हंगामा करने लगे। प्रभारी ने पुलिस के साथ ही एसडीएम को मामले की जानकारी दी। सूचना पर पहुंची हसनगंज पुलिस ने भीड़ को समझाने में जुट गई। इस बीच खंड विकास अधिकारी सपना अवस्थी भी जा पहुंची। काफी मशक्कत के बाद अधिकारी भीड़ को समझाने में सफल हो सके। बीडीओ ने केंद्र प्रभारी को जमकर फटकार लगाने के साथ ही बैंक अधिकारियों से शिकायत का अल्टीमेटम दिया। सेंटर का रजिस्टर खंगालना शुरू किया तो कुछ खामी नजर आने पर रजिस्टर जब्त कर साथ ले गई। उन्होंने बताया कि जांच कर कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed