फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Unnao News ›   Jan Aushadhi Kendra open on Sunday also

रविवार को भी खोलें जन औषधि केंद्र

Mon, 18 Apr 2022 12:07 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Mon, 18 Apr 2022 12:07 AM IST
विज्ञापन
Jan Aushadhi Kendra open on Sunday also
उन्नाव। सांसद साक्षी महाराज ने रविवार को जिला अस्पताल का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्हें जन औषधि केंद्र बंद मिला। सफाई व्यवस्था भी सही नहीं मिली। इस पर उन्होंने नाराजगी जताई। सीएमएस को निर्देश दिए कि रविवार को भी जन औषधि केंद्र खोलकर आवश्यक दवाएं रखी जाएं ताकि मरीजों को परेशानी न उठानी पड़े।
विज्ञापन

सांसद रविवार सुबह 10:15 बजे जिला अस्पताल पहुंचे। उन्होंने इमरजेंसी वार्ड जाकर मरीजों का हालचाल लिया। वार्ड एक की ओर जाने के दौरान जन औषधि केंद्र बंद देखकर वह ठहर गए। सीएमएस डॉ. पवन कुमार से इसका कारण पूछा तो बताया कि रविवार को केंद्र नहीं खुलता है। सांसद ने कहा कि औषधि केंद्र रविवार को भी खुलना चाहिए। वार्ड में भर्ती सिकंदरपुर कर्ण गांव निवासी तेजरशंकर चतुर्वेदी ने सांसद को बताया कि स्नोफीलिया होने से वह 13 अप्रैल से भर्ती है लेकिन कोई फायदा नहीं मिल रहा। इस पर डॉ. शोभित अग्निहोत्री व डॉ. कौशलेंद्र से जानकारी ली। कहा कि जो भी जांच रिपोर्ट हो उसे देखकर सही से इलाज करें। सांसद ने बताया कि किसी मरीज ने बाहर से दवा लिखने या सही इलाज न मिलने की शिकायत नहीं की है।
विज्ञापन

--------------------------------------------
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed