{"_id":"606e0dfe320da032fbad79d90d8e54c5","slug":"jam-hindi-news-2","type":"story","status":"publish","title_hn":"तीन घंटे जाम में फंसे रहे न्यायाधीश और एसडीएम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
तीन घंटे जाम में फंसे रहे न्यायाधीश और एसडीएम
ब्यूरो/अमर उजाला, उन्नाव
Updated Sat, 10 Jan 2015 12:26 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हसनगंज। कस्बा स्थित बांगरमऊ-लखनऊ हाइवे पर दोपहर में लगे जाम में एंबुलेंस, एसडीएम, न्यायाधीश सहित तमाम उच्चाधिकारियों के वाहन तीन घंटे तक फंसे रहे।
कस्बे में अतिक्रमण के चलते आएदिन जाम की नौबत बनी रहती है। स्थिति यह है कि ज्यादातर दुकानदार अपनी दुकान का सामान रोड पर सजाकर रखते हैं। जिससे मार्ग पर आवागमन करने में दिक्कत का सामना करना पड़ता है। इसी अतिक्रमण के चलते शुक्रवार लखनऊ-बांगरमऊ हाइवे पर जाम लग गया।
करीब तीन घंटे तक जाम रहे हाइवे पर एंबुलेंस, एसडीएम, न्यायाधीश सहित आम आदमी के वाहन फंसे रहे। इसके साथ ही प्राइवेट वाहनों पर सवार लोगों को अपने गंतव्य तक पहुंचने में इस शीतलहर के मौसम में भी पसीने छूटे।