{"_id":"fd8485ed0e7201b11434dd592264de42","slug":"issued-notices-traders-began-demolishing-building-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"नोटिसें जारी, व्यापारी गिराने लगे निर्माण ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नोटिसें जारी, व्यापारी गिराने लगे निर्माण
ब्यूरो/अमर उजाला, उन्नाव
Updated Fri, 19 Jun 2015 12:46 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उन्नाव। कचहरी क्रासिंग से कचहरी गेट तक निर्माणों पर हुई प्रशासनिक कार्रवाई के बाद अब बड़ा चौराहा स्थित करीब आधा सैकड़ा भवन स्वामियों को नोटिसें भेजकर उनके निर्माणों को शनिवार शाम तक स्वयं हटा लेने के आदेश जारी कर दिए गए हैं। नोटिस में सभी निर्माणों के विरुद्ध रविवार को अभियान चलने की बात कही गई है। इससे डरे व्यापारियों व भवन स्वामियों ने गुरुवार को स्वयं ही अपने निर्माणों को हटाना शुरू कर दिया है।
विज्ञापन
रविवार को सख्त प्रशासनिक कार्रवाई से डरे-सहमें बड़ा चौराहा के व्यापारियों व भवन स्वामियों को जब इस बात की जानकारी हुई कि आगामी 21 जून को उनकी दुकानों पर भी बुलडोजर चलाया जाएगा तो वह सब बुधवार दोपहर जिलाधिकारी सौम्या अग्रवाल से मिलने पहुंच गए। डीएम के साथ हुई बैठक में व्यापारियों ने उनके निर्माणों को तोड़े जाने के लिए कुछ अतिरिक्त समय देने की गुहार लगाई।
विज्ञापन
लेकिन डीएम की ओर से सकारात्मक प्रतिक्रिया न मिलने और गुरुवार देर शाम को यहां के दुकानदारों को नोटिस मिलने जाने के बाद हथियार डाल दिए। बड़ा चौराहा के करीब पचास दुकानदारों व भवन स्वामियों ने गुरुवार को प्रशासन द्वारा लगाए गए निशान तक स्वयं ही अपने निर्माणों को हटाना शुरू कर दिया।
विज्ञापन
स्थानीय दुकानदारों की मानें तो वह लोग किसी भी प्रकार की परेशानी होने से पहले ही अपने निर्माणों को स्वयं ही हटाने की कोशिश कर रहे हैं। कहा कि इससे उनका नुकसान भी कम होगा और प्रशासन को भी सहूलियत होगी।