{"_id":"62bca6e7dddd6e05eb45de3e","slug":"issue-of-water-in-canals-raised-in-kisan-panchayat-unnao-news-knp705006637","type":"story","status":"publish","title_hn":"किसान पंचायत में उठा नहरों में पानी का मुद्दा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
किसान पंचायत में उठा नहरों में पानी का मुद्दा
विज्ञापन
किसान यूनियन कार्यकताओं को संबोधित करते प्रदेश अध्यक्ष हरिनाम वर्मा। संवाद
- फोटो : UNNAO
उन्नाव। भारतीय किसान यूनियन (अराजनैतिक) की निराला प्रेक्षागृह परिसर में पंचायत हुई। मुख्य अतिथि प्रदेश अध्यक्ष हरिनाम वर्मा ने सिंचाई और अन्य समस्याओं पर चर्चा की।
किसानों को संबोधित करते हुए प्रदेश अध्यक्ष हरिनाम वर्मा ने कहा कि किसान हित की अधिकांश योजनाएं केवल कागज पर दिखाई जा रही हैं। जमीनी स्तर पर अपात्रों को लाभ मिल रहा है। यहां के लोग फ्लोराइड सहित दूषित फैक्ट्रियों का बदबूदार दूषित पानी पीने के लिए मजबूर हैं। कहा कि यदि शासन और प्रशासन ने ठोस कदम नहीं उठाएगा तो संगठन आंदोलन करेगा।
जिलाध्यक्ष व मंडल अध्यक्षों से कहा कि गांवों में जाकर संगठन को मजबूत करें। सरकारी योजनाओं का लाभ पात्रों को दिलवाएं। यदि कोई अधिकारी व कर्मचारी लापरवाही करे तो धरना देकर उसके भ्रष्टाचार को उजागर करें।
विज्ञापन
पंचायत में दिनेश सिंह, संतोष गुप्ता, रामबाबू, सरवन लोधी, मलखान, शेखर गुप्ता, रामचंद्र, कमलेश, गिरीश चंद्र, सरला, उषा देवी, रेखा, सुनीता व कौशल द्विवेदी भी मौजूद रहे।

बैठक में मौजूद किसान यूनियन के पदाधिकारी। संवाद- फोटो : UNNAO