{"_id":"681a58c240a56839380960a7","slug":"iron-pipe-touched-high-tension-line-worker-died-unnao-news-c-221-1-uno1001-130649-2025-05-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Unnao News: हाईटेंशन लाइन में छुआ लोहे का पाइप, श्रमिक की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Unnao News: हाईटेंशन लाइन में छुआ लोहे का पाइप, श्रमिक की मौत
Wed, 07 May 2025 12:15 AM IST
कानपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, उन्नाव
संवाद न्यूज एजेंसी, उन्नाव
Updated Wed, 07 May 2025 12:15 AM IST
विज्ञापन
हसनगंज। एक गांव में टेंट लगाने के दौरान लोहे का पाइप हाईटेंशन लाइन में छूने से श्रमिक गंभीर रूप से झुलस गया। लखनऊ ट्राॅमा सेंटर में इलाज के दौरान मौत हो गई।
कोतवाली क्षेत्र के सलेमपुर गांव निवासी सुखबीर गौतम की बेटी की मंगलवार को बरात आनी है। क्षेत्र के समदपुर हरदास निवासी नफीस (25) पुत्र भूरे गांव के बाहर खेत में टेंट लगा रहा था, तभी ऊपर से गुजरी हाईटेंशन लाइन में लोहे का पाइप छूने से वह गंभीर रूप से झुलस गया। परिजन सीएचसी लाए, जहां डॉक्टर ने हालत गंभीर देख लखनऊ ट्रामा सेंटर रेफर कर दिया, इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। मृतक दो भाइयों में बड़ा था, छोटा भाई नूरआलम व चार बहने हैं। पत्नी फूलबानो के साथ आठ माह का बेटा है। कोतवाल संदीप शुक्ल ने बताया की लोहे का पाइप हाईटेंशन लाइन में छूने से युवक की मौत हुई है।