{"_id":"68a222abf7ae396a49010f04","slug":"investigation-not-started-into-causes-of-fire-at-plastics-factory-unnao-news-c-221-1-uno1001-135599-2025-08-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Unnao News: प्लॉस्टिक फैक्टरी में आग लगने के कारणों की नहीं शुरू हुई जांच","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Unnao News: प्लॉस्टिक फैक्टरी में आग लगने के कारणों की नहीं शुरू हुई जांच
विज्ञापन
उन्नाव। मगरवारा के नेहरु बाग स्थित प्लास्टिक दाना बनाने वाली मानकविहीन फैक्टरी में पुरानी पॉलिथीन, बोतल आदि से भरे गोदाम में शुक्रवार रात करीब एक बजे आग लगाने की घटना में अग्निशमन विभाग ने अभी तक जांच शुरू नहीं की। अग्निशमन अधिकारी के मुताबिक फैक्टरी मालिक अभी मलबा हटवा रहे हैं।
गंगाघाट कोतवाली (शुक्लागंज) के मोहल्ला गंगानगर निवासी आशीष साहू की सदर कोतवाली क्षेत्र के नेहरु बाग में दो मंजिला इमारत में प्लास्टिक के कबाड़ से दाना बनाने की फैक्टरी में 14 अगस्त की रात आग लग गई थी। कुछ ही देर में सब कुछ जलने के साथ पूरा भवन गिर गया था। सीएफओ, एफएसओ ने जांच में निर्माण मानक विहीन बताया था। अग्निशमन अधिकारी राममिलन भारती ने बताया कि फैक्टरी मालिक अभी परेशान हैं। वह मलबा हटवाने में लगे हैं। एक-दो दिन में जांच की जाएगी।
नेहरू बाग में 60 से अधिक मानक विहीन फैक्टरियां संचालित
सदर कोतवाली क्षेत्र के नेहरू बाग में छोटी-बड़ी 200 से अधिक फैक्टरियां संचालित हैं। इसमें रुई बनाने के साथ गद्दा बनाने की फैक्टरी भी हैं। सबसे अधिक कबाड़ की ही फैक्टरियां हैं। आबादी के बीच संचालित इन कारखानों में न ही अग्निशमन विभाग की एनओसी है। 60 से अधिक फैक्टरी ऐसी हैं जिनका विकास प्राधिकरण से नक्शा भी पास नहीं होगा। जांच के संबंध में अग्निशमन अधिकारी राममिलन भारती ने बताया कि रविवार को छह फैक्टरियां देखी गईं, लेकिन कोई भी जिम्मेदार वहां नहीं मिला था। इससे जांच प्रक्रिया पूरी नहीं हो पाई।