{"_id":"67b9f9d072076a151b01d348","slug":"instructions-to-file-a-report-against-the-person-who-made-the-teenagers-photo-viral-unnao-news-c-221-1-sknp1055-127329-2025-02-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Unnao News: किशोरी की फोटो वायरल करने वाले पर रिपोर्ट दर्ज करने के निर्देश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Unnao News: किशोरी की फोटो वायरल करने वाले पर रिपोर्ट दर्ज करने के निर्देश
विज्ञापन
बांगरमऊ। कोतवाली परिसर में आयोजित थाना समाधान दिवस में एसपी दीपक भूकर और एसडीएम नम्रता सिंह ने शिकायतें सुनीं। क्षेत्र के एक गांव निवासी पिता ने शिकायतीपत्र दिया। बताया कि पड़ोसी युवक उसकी बेटी की फोटो सोशल मीडिया पर लगाए है और बदनाम कर रहा है। एसपी ने आरोपी के विरुद्ध रिपोर्ट दर्ज करने के निर्देश दिए।
फतेहपुर चौरासी क्षेत्र के फखरापुर निवासी अजीत कुमार ने फर्म में चोरी की शिकायत की। बताया कि बांगरमऊ क्षेत्र के आलमपुर रेतवा गांव में कारखाना लगाया था। 15 फरवरी की रात कारखाना बंद कर घर चले गए। सुबह पहुंचने पर ताला टूटा था। इलेक्ट्रिक कांटा, इंजन की बैटरी सहित अन्य सामान गायब था। समाधान दिवस में आठ शिकायतें पहुंचीं। जिनके निस्तारण के आदेश दिए गए। कोतवाली प्रभारी अवनीश सिंह, अपराध निरीक्षक रामनारायण भी मौजूद रहे।
थाना बिहार में आयोजित समाधान दिवस में एसडीएम रणवीर सिंह ने शिकायतें सुनीं। मात्र तीन प्रार्थनापत्र आए। एक का मौके पर निस्तारण किया गया। नायब तहसीलदार अशोक कुमार शुक्ला भी मौजूद रहे। थाना बारासगवर में एएसपी अखिलेश सिंह व तहसीलदार अरसला नाज ने शिकायतें सुनीं। बीघापुर में प्रभारी राजपाल ने शिकायतों को सुना। पुरवा में गांव बेहटा निवासी रंजीता देवी ने पुलिस को तहरीर देकर बताया कि बैगांव में उसकी करीब दो बीघा भूमि है। भूमि पर कुछ दिन पूर्व गांव के ही एक युवक ने जोताई कराकर कब्जा कर लिया है। बताया कि भूमि का न्यायालय में वाद विचाराधीन है। जब इसका विरोध किया तो धमकी दी। कोतवाल अमरनाथ यादव ने राजस्व निरीक्षक व पुलिस की संयुक्त टीम को मौके पर जाकर जांचकर रिपोर्ट देने के निर्देश दिए।