फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Unnao News ›   Inspector nine injured in road accident

मार्ग दुर्घटना में दरोगा समेत नौ घायल

Wed, 13 Jul 2016 12:17 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, उन्नाव
अमर उजाला ब्यूरो, उन्नाव Updated Wed, 13 Jul 2016 12:17 AM IST
विज्ञापन
Inspector nine injured in road accident
गंगाघाट थाना क्षेत्र के सहजनी देवारा मार्ग व सहजनी तिराहे मोड़ के निकट अलग-अलग हुईं मार्ग दुर्घटनाओं में बोलेरो और एक टेंपो ट्रैक्टर ट्राली से टकरा गए। इसमें एक दारोगा समेत नौ लोग घायल हो गए। - फोटो : अमर उजाला
गंगाघाट थाना क्षेत्र के सहजनी देवारा मार्ग व सहजनी तिराहे मोड़ के निकट अलग-अलग हुईं मार्ग दुर्घटनाओं में बोलेरो और एक टेंपो ट्रैक्टर ट्राली से टकरा गए। इसमें एक दारोगा समेत नौ लोग घायल हो गए। बोलेरो सवार तीन बच्चे बाल-बाल बच गए। पुलिस ने दोनों ट्रैक्टर चालकों को हिरासत में ले लिया है।
विज्ञापन


पहली घटना सोमवार रात करीब 11 बजे घटी। इसमें एक बोलेरो बनी से लौटकर नगर की ओर आ रही थी।  देवारा कलां मोड़ के निकट सामने से आई एक ट्रैक्टर ट्राली से बोलेरो टकरा गई। टक्कर से बोलेरो के परखच्चे उड़ गए। बोलेरो में सवार नेहरू नगर राजधानी मार्ग निवासी मानसिंह परिहार पुत्र स्वर्गीय राजेंद्र सिंह, इनकी पत्नी सरोज सिंह व बेटी शालिनी सिंह के अलावा चालक एवं एक अन्य गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना की जानकारी पर गंगाघाट पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने सभी घायलों को उपचार के लिए जिला अस्पताल भेज दिया। पुलिस मौके से ट्रैक्टर चालक को ट्राली समेत  थाने ले आई।
विज्ञापन


दूसरी घटना मंगलवार दोपहर सहजनी तिराहे मोड़ के निकट हुई। सहजनी की ओर से एक ट्रैक्टर ट्राली उन्नाव की ओर जा रही थी। यह टेंपो से टकरा गई। इस हादसे में टेंपो में सवार गंगाघाट थाने में तैनात दरोगा ओमप्रकाश दुबे,  भातू फ ार्म निवासी सज्जन व कानपुर की  मीरा एवं संजय घायल हो गए। इन्हें उपचार के लिए राहगीरों की मदद से नर्सिग होम भेजा गया। दोनों घटनाओं में ट्रैक्टर ट्रालियों से सहजनी स्थित एक खदान से मिट्टी खनन कर लाई जा रही थी। एसओ गंगाघाट ने बताया कि दोनों ट्रैक्टर चालकों को हिरासत में ले लिया गया है। तहरीर दी गई है। कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed