{"_id":"601996838ebc3e376b5b6ba9","slug":"inspection-unnao-news-knp609522995","type":"story","status":"publish","title_hn":"बिचौलियों के माध्यम से नहीं बनेंगे डीएल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कार्यालय पहुंचे आवेदक के प्रपत्रों को देखतीं एआरटीओ रितु सिंह ।
- फोटो : UNNAO
Link Copied
उन्नाव। नई एआरटीओ रितु सिंह ने मंगलवार को कार्यभार ग्रहण करने के बाद कार्यालय का निरीक्षण किया। इस दौरान पटल पर बैठे लिपिकों से कहा कि बिचौलियों के माध्यम से डीएल, वाहन फिटनेस समेत अन्य कोई काम नहीं हाेंगे। आवेदकों को चलता करने की शिकायत मिलने पर कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने बिचौलियों के दफ्तर में प्रवेश पर पूरी तरह से रोक लगाई है।
विज्ञापन
31 जनवरी को एआरटीओ अनिल त्रिपाठी के सेवानिवृत्त होने के बाद 2000 बैच की एआरटीओ रितु सिंह को कार्यभार सौंपा गया। मंगलवार दोपहर एक बजे रितु सिंह ने कार्यभार ग्रहण किया। उन्होंने कार्यालय का निरीक्षण किया। रिकार्ड रूम में बिखरी पड़ी फाइलों को देख नाराजगी जताई।
विज्ञापन
लाइसेंस समेत अन्य प्रपत्र बनवाने पहुंचे आवेदकों से जानकारी ली। पत्रकारों से बातचीत में कहा कि कार्यालय में बिचौलियों को प्रवेश नहीं दिया जाएगा। लखनऊ में पहली तैनाती के दौरान बेहतरीन कार्य करने पर उन्हें वूमेन अचीव इन गवर्नमेंट सेक्टर का सम्मान मिल चुका है। वह उत्तर प्रदेश गौरव सम्मान से सम्मानित हो चुकी हैं। राज्य महिला आयोग से भी उन्हें नारी सम्मान मिल चुका है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।