फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Unnao News ›   inspection

कीटनाशक दुकानों में छापा, 22 नमूने लिए

Thu, 19 Nov 2020 08:02 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Thu, 19 Nov 2020 08:02 PM IST
विज्ञापन
inspection
हसनगंज स्थित दुकान पर कीटनाशक दवाओं की जांच करते जिला कृषि अधिकारी। - फोटो : UNNAO
उन्नाव। कृषि विभाग के अधिकारियों ने निजी कीटनाशक दुकानों पर छापा मारकर जांच की। टीम ने स्टाक रजिस्टर और दवाओं की उपलब्धता जांची। संदिग्ध नजर आने पर 22 नमूने सील किए गए। इनकी प्रयोगशाला में जांच कराई जाएगी।
विज्ञापन

निजी दुकानों पर कीट नाशकों व कृषि औषधियों की गुणवत्ता, स्टाक, रेट आदि की जांच के लिए गुरुवार को कृषि विभाग के अधिकारियों ने दुकानों में जांच की। उपकृषि निदेशक डॉ. नंदकिशोर ने पुरवा, बीघापुर, जिला कृषि अधिकारी कुलदीप मिश्रा ने हसनगंज, जिला कृषि रक्षा अधिकारी विकास शुक्ला ने सफीपुर व बांगरमऊ और उपसंभागीय कृषि प्रसार अधिकारी विकास किशोर ने सदर तहसील क्षेत्र की दुकानों पर जाकर जांच पड़ताल की।
विज्ञापन

अधिकारियों ने दुकानों पर जाकर दवाओं की उपलब्धता जांची। फिर रजिस्टर में खरीद व बिक्री का स्टाक चेक किया। जिला कृषि अधिकारी कुलदीप मिश्रा ने बताया कि 32 दुकानें चेक की गईं। कुल 22 नमूने लिए गए। जिन्हें जांच के लिए प्रयोगशाला भेजा गया। जांच रिपोर्ट आने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी। फिलहाल अभी कहीं गड़बड़ी नहीं मिली है। औचक जांच लगातार जारी रहेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed