{"_id":"afa451a390119ed25d8e92ae3195c56a","slug":"inspection-hindi-news-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"नोडल अधिकारी धीरज साहू ने कसे अधिकारियों के पेच","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नोडल अधिकारी धीरज साहू ने कसे अधिकारियों के पेच
ब्यूरो/अमर उजाला, उन्नाव
Updated Fri, 13 Mar 2015 12:03 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
फतेहपुर चौरासी। नोडल अधिकारी धीरज साहू ने गुरुवार को फतेहपुर चौरासी स्थित स्वास्थ्य केंद्र, ब्लाक कार्यालय, पशु चिकित्सालय, महिला अस्पताल का निरीक्षण किया। इसके बाद लोहिया गांव दबौली पहुंचकर चौपाल के दौरान गांव में चल रही योजनाओं की लाभार्थियों से जानकारी ली।
आईटीआई व एक सड़क का भी निरीक्षण किया। सड़क की चार जगह खुदाई कराकर मानकों की जांच की तो गुणवत्ता खराब मिली। इसके अलावा स्वास्थ्य केंद्र में भी अभिलेख पूरे नहीं मिले। इस पर नोडल अधिकारी ने अधिकारियों को चेताया कि सुधर जाओ नहीं तो परिणाम भुगतने पड़ेंगे। नोडल अधिकारी ने एडीओ पंचायत फतेहपुर चौरासी को चेतावनी दी वहीं जिलाधिकारी ने फतेहपुर चौरासी के चिकित्सा प्रभारी को प्रतिकूल प्रविष्टि दी है।
गुरुवार को जिले के नोडल अधिकारी व सचिव सिंचाई एवं जल संसाधन धीरज साहू सबसे पहले ब्लाक के प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचे। ओपीडी का रजिस्टर और वैक्सीन रूम में रखे फ्रिज व वैक्सीन देखें। लेखा विभाग में अभिलेखों को देखते ही लेखालिपिक को कार्य में सुधार करने की चेतावनी दी।
विज्ञापन
लेखालिपिक द्वारा वर्ष 2013 के बाद से अभिलेख अधूरे थे। जननी सुरक्षा चेक के विषय में जानकारी ली तो उन्हें बताया गया कि यह चेक लाभार्थियों के अतिरिक्त आशाबहुओं व एएनम को भी दे दी जाती हैं। इस पर सचिव ने नाराजगी व्यक्त की और कहा यह चेक केवल लाभार्थियों को दिए जाएं।
शल्य कक्ष व महिला अस्पताल का निरीक्षण किया और कमियों को दूर करने का आवश्यक निर्देश दिया। डीएम ने प्रभारी चिकित्साधिकारी को प्रतिकूल प्रविष्ट देने के लिए कहा। पशु चिकित्सालय में पशु चिकित्साधिकारी डा. मुकेश तिवारी से पशुओं की वैक्सीन व दवाओं के विषय में जानकारी ली और आवश्यकदिशा निर्देश दिया। ब्लाक के राममनोहर लोहिया गांव दबौली में लगी चौपाल में पहुंचकर गांव के शासन द्वारा चलाई जा रही योजनाओं की जानकारी ली।
इस दौरान मनरेगा उपायुक्त राजेश मिश्रा ने गांव में शासन द्वारा चलाई जा रही योजनाओं के विषय में जानकारी दी और योजनाओं के पात्र लाभार्थियों को मिले लाभ की चौपाल में खड़े होकर पुष्टि कराई। इस दौरान गांव में समाजवादी पेंशन, वृद्धा पेंशन, विधवा पेंशन और विकलांग पेंशन के पात्रों की जानकारी दी। दबौली गांव में 303 शौचालय, 31 इंदिरा आवास, 138 लोहिया आवासों है जिसमें 79 पूर्ण है। अपूर्ण आवासों के विषय में नोडल अधिकारी ने कहा कि जल्द ही इनकों मानक के अनुसार पूर्ण किया जाए।
विद्युत विभाग के अधिकारियों को निर्देश दिया कि गांव का विद्युतीकरण 31 मार्च को पूरा हरहाल में पूरा हो जाना चाहिए। लौटते समय फिर नोडल अधिकारी धीरज साहू दबौली गांव के पास से मझहरिया कला से जमुनिहा तक बनी सड़क का निर्माण किया। सड़क का निरीक्षण करते समय उन्होंने चार जगह सड़क की खुदाई कर सड़क की मोटाई और ऊंचाई को चेक किया।
इसी दौरान उनकी नजर सड़क के विषय में लगे बोर्ड पर पड़ी तो उन्हाेंने पूछा यह सड़क की लंबाई कितनी है तो उन्हें बताया गया कि 5.2 किलोमीटर। तो उन्हे पूछा कि इस बोर्ड पर 6.5 किलोमीटर क्यों लिखा है। इस दौरान मौजूद अधिकारियों ने बताया इसका स्टीमेट इतना ही बना है। इस सड़क की लागत 251.64 लाख है। सड़क की खुदाई से सड़क की लंबाई, चौड़ाई और ऊंचाई मानक के अनुसार नहीं मिली। इस पर उन्होंने नाराजगी व्यक्त की। इस दौरान जिलाधिकारी डीएम सौम्या अग्रवाल, डीडीओ, जिला सूचना अधिकारी, बीडीओ मेवालाल पाल समेत जिले के आलाधिकारी मौजूद रहे।