फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Unnao News ›   Inspected by the OSD to District Hospital

मुख्यमंत्री के ओएसडी के निरीक्षण में खुली अंधता निवारण की पोल

Wed, 25 Mar 2015 11:47 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, उन्नाव्र
ब्यूरो/अमर उजाला, उन्नाव्र Updated Wed, 25 Mar 2015 11:47 PM IST
विज्ञापन
Inspected by the OSD to District Hospital
उन्नाव। मुख्यमंत्री के ओएसडी ने जिले में संचालित अंधता निवारण प्रोग्राम का औचक निरीक्षण किया। उन्हें आंखों के ऑपरेशन के लिए न तो ओटी मिली और न ही वार्ड मिला।
विज्ञापन


इतना ही नहीं आंखों की जांच के लिए अस्पताल में रखी ऑपरेटिंग माइक्रोस्कोप मशीन भी बंद मिली। निरीक्षण के बाद उन्होंने सीएमओ कार्यालय में अधिकारियों से वार्ता की और बाद में डीएम से मुलाकात करने के बाद लखनऊ लौट गए।
विज्ञापन


मुख्यमंत्री ओएसडी (ऑफीसर ऑन स्पेशल ड्यूटी, एडवाइजर ऑफ स्टेट ब्लांडनेस कंट्रोल प्रोग्राम) डॉ. विकास सेठी बुधवार सुबह 10.15 पर जिला अस्पताल पहुंचे। उन्होंने सबसे पहले पुरुष वार्ड का निरीक्षण किया। यहां सब ठीक मिला। उसके बाद वह दूसरी मंजिल पर बने नेत्र परीक्षण कक्ष पहुंचे।
विज्ञापन
विज्ञापन


यहां मरीजों के आंखों की जांच के लिए रखी ऑपरेटिंग माइक्रोस्कोप मशीन बंद मिली। उन्होंने नाराजगी जताई और ऑपरेट कर रहे कर्मचारी को फटकार भी लगाई। उसके बाद वह डॉक्टर कक्ष पहुंचे। यहां डॉ. फैसल व डॉ. एके वैद्या मौजूद थे। आंखों के मरीजों के लिए अलग से ओटी व वार्ड न होने पर श्री सेठी ने डॉक्टरों से जानकारी ली कि वह आंख के मरीजों का ऑपरेशन कैसे करते हैं और करने के बाद उन्हें कहां लिटाया जाता है।

इस पर डॉक्टरों का कहना था कि आई डिपार्टमेंट के लिए कोई अलग से व्यवस्था नहीं है। ओटी व वार्ड तो दूर स्टाफ भी पर्याप्त नहीं है। जिससे काम करने में दिक्कतें आ रही हैं। निरीक्षण करने के बाद वह सीधे सीएमओ कार्यालय पहुंचे। उन्होंने सीएमओ डॉ. गीता यादव, सीएमएस डॉ. एसपी चौधरी के अलावा आंख के डॉक्टरों के साथ अंधता निवारण कार्यक्रम के संचालन की समीक्षा बैठक की।

पूछा कि ऑपरेशन के बाद मरीजों को चश्मा दिया जा रहा है कि नहीं। इस पर कार्यालय के बाबू ने बताया कि पिछले बजट से चश्मे दिए जा रहे हैं इस बार कोई बजट अभी तक नहीं आया है। डॉक्टरों का कहना था कि ऑपरेटिंग माइक्रोस्कोप पुराने हो चुके हैं इसलिए काम करने में दिक्कतें आ रही हैं।

सभी की समस्या को उन्होंने नोट कराया और जल्द ही उनके निदान का आश्वासन दिया। इस दौरान उन्होंने आंख के ऑपरेट हुए मरीजों की संख्या भी जानी। बैठक के बाद श्री सेठी ने डीएम से मुलाकात की और लखनऊ रवाना हो गए।


डॉ. विकास सेठी ने बताया कि शासन की संचालित योजना अंधता निवारण कार्यक्रम की हकीकत देखने के लिए वह आए हैं लेकिन उन्हेें कमियां क्या मिली। इसे बताने में हिचकिचाते रहे। कई बार पूछने पर उन्होंने कहा कुछ कमियां मिली हैं उसमें सुधार कराया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed