फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Unnao News ›   Infant dies due to lack of treatment, family uproar

इलाज नहीं मिलने से शिशु की मौत, परिजनों का हंगामा

Sun, 23 Feb 2020 12:42 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sun, 23 Feb 2020 12:42 AM IST
विज्ञापन
Infant dies due to lack of treatment, family uproar
मृत बच्चे अनुग्रह की मौत के बाद बिछिया सीएचसी के गेट पर बैठे परिजन। - फोटो : UNNAO
बिछिया(उन्नाव)। बुखार से पीड़ित बच्चे की स्वास्थ्य केंद्र में मौत हो गई। आक्रोशित परिजनों ने शव को अस्पताल गेट पर रखकर हंगामा शुरू कर दिया। परिजनों का आरोप था कि कोई डॉक्टर बच्चे को देखने नहीं आया। जिससे उसने दम तोड़ दिया। हंगामे की सूचना पर प्रभारी चिकित्साधिकारी व सदर विधायक मौके पर पहुंचे और परिजनों को समझाबुझाकर मामला शांत कराया। इस दौरान करीब आधे घंटे तक ओपीडी बाधित रही।
विज्ञापन

पुरवा कोतवाली के घूरखेत गांव निवासी चंद्रशेखर का एक वर्षीय पुत्र अनुग्रह को छह दिन पहले बुखार आया था। परिजन उसे सीएचसी लेकर आए थे। यहां डब्ल्यूएचओ टीम के प्रभारी शुभांकर ने उसका इलाज किया था और स्टूल सैंपल जांच के लिए लखनऊ लैब भेजा था। शनिवार सुबह बच्चे की हालत फिर बिगड़ गई। परिजन पहले बच्चे को गांव के ही एक डॉक्टर के पास ले गए। वहां इंजेक्शन लगवाने के बाद सीएचसी लाए तब तक उसकी हालत और बिगड़ चुकी थी। परिजनों का आरोप था कि सुबह 7.30 बजे अस्पताल में सिर्फ फार्मासिस्ट पंकज यादव उपस्थित थे। बच्चे की हालत बिगड़ती देख वह सीएचसी प्रभारी आरपी सचान को आवास से बुलाकर लाए। जब तक वह आते बच्चे ने दम तोड़ दिया था। बच्चे की मौत की खबर सुन परिजन हंगामा करने लगे। किसान यूनियन भानू गुट के ब्लाक अध्यक्ष श्रवण कुमार व ग्राम प्रधान घूरखेत के बेटे राहुल भी मौके पर पहुंचे। हंगामे की सूचना पर सदर विधायक पंकज गुप्ता भी पहुंच गए। सीएमओ कैप्टन डॉ. आशुतोष से फोन पर वार्ता की और हंगामा कर रहे परिजनों को समझाकर घर भेज दिया।
विज्ञापन

सीएमओ कैप्टन डॉ. आशुतोष कुमार ने बताया कि बच्चे को परिजनों ने पहले कहीं और इंजेक्शन लगवाया था। उसके बाद सीएचसी लाए थे। हमारा स्टाफ मौजूद था। रही स्टूल रिपोर्ट की बात तो वह दो सप्ताह में आती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

प्रभारी चिकित्साधिकारी डॉ. आरपी सचान ने बताया कि परिजन जब बच्चे को लेकर आए थे तभी उसकी श्वासनली बंद हो गई थी। जिससे उसकी मौत हो गई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed