फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Unnao News ›   Income tax department team has been investigating for 40 hours in Mirza Group units

Unnao News: मिर्जा ग्रुप की इकाइयों में आयकर विभाग की टीम 40 घंटे से कर रही जांच

Sat, 13 Sep 2025 12:42 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sat, 13 Sep 2025 12:42 AM IST
विज्ञापन
Income tax department team has been investigating for 40 hours in Mirza Group units
फोटो नबर-35-मिर्जा टेनरी में जांच के लिए जाते आयकर के अधिकारी। संवाद
उन्नाव। चर्म व अन्य उत्पाद बनाने वाली मिर्जा ग्रुप की औद्योगिक क्षेत्रों में स्थित पांच इकाइयों में आयकर विभाग की जांच लगातार दूसरे दिन भी जारी रही। फैक्टरियों में काम नहीं हुआ। सूत्रों के अनुसार 40 घंटे से जारी जांच के दौरान प्रबंधन और अकाउंट विभाग से जुड़े फैक्टरी के अधिकारियों को बाहर नहीं जाने दिया। कुछ कंप्यूटर का डेटा भी कॉपी किया गया है। गड़बड़ियों पर बैंक अकाउंट से हुए लेनदेन का ब्योरा भी जांचा जा रहा है।
विज्ञापन

मालूम हो कि लखनऊ और कानपुर से आई आयकर विभाग के अधिकारियों की टीम ने गुरुवार सुबह छह बजे अकरमपुर में स्थित मिर्जा इंटरनेशनल ग्रुप की यूनिट नंबर एक और दो के अलावा ग्रुप से जुड़ी ऑलिव (पूर्व में यूरो), जिमपैक और दही चौकी औद्योगिक क्षेत्र में स्थित यूनिट तीन (रेडटेप) में एक साथ छापा मारा। दस गाड़ियों से पहुंची चालीस सदस्यीय टीम शुक्रवार रात दस बजे तक जांच में जुटी रही। लगातार 40 घंटे से जारी जांच के दौरान कई गड़बड़ियां मिलने से जांच, शनिवार को भी जारी रहने का अनुमान है। कर्मचारियों के फोन अभी भी आयकर अधिकारियों के कब्जे में हैं। बैंक खातों से हुए लेनदेन, निर्यात, उत्पादन, भुगतान, वेतन, ट्रांसपोर्ट बिल व अन्य देयों सहित कई बिंदुओं पर जांच जारी है।
विज्ञापन

मिर्जा इंटरनेशनल के जीएम अकील खान से संपर्क करने के प्रयास किया गया लेकिन फोन स्विच ऑफ रहा। जिला आयकर अधिकारी जितेंद्र कुमार शर्मा ने भी किसी तरह की जानकारी होने से इन्कार किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed