फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Unnao News ›   Inauguration of Mauravaan's 150 years old Ramlila

Unnao News: मौरावां की 150 साल पुरानी रामलीला का शुभारंभ

Sat, 05 Oct 2024 01:40 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sat, 05 Oct 2024 01:40 AM IST
विज्ञापन
Inauguration of Mauravaan's 150 years old Ramlila
मौरावां/चमियानी/ फतेहपुर चौरासी। कस्बे के रामलीला मैदान में 150 साल पुराने पारंपरिक मेले व रामलीला का शुभारंभ डीएम गौरांग राठी व मेला प्रबंधक विवेक सेठ ने फीता काटकर किया।
विज्ञापन

डीएम मौरावां मेला व रामलीला ट्रस्ट के पदेन अध्यक्ष हैं, जबकि नगर पंचायत अध्यक्ष विवेक सेठ मेला प्रबंधक हैं। मेला का शुभारंभ करने के बाद स्टॉलों का अवलोकन कर रहे डीएम से कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालय की छात्रा शुभी ने ऑटोग्राफ मांगा तो उन्होंने डायरी में हस्थाक्षर करके उत्साह बढ़ाया।
विज्ञापन

वहीं पुरवा के कस्टोलवा में आयोजित रामलीला में पहुंचे पूर्व विधायक उदयराज यादव ने राम दरबार की आरती उतारी। इससे पहले गुरुवार रात राम वन गमन लीला का मंचन किया गया। सीता हरण के साथ लीला का समापन हुआ। विमल बाजपेई, मदन पांडेय, बाल शंकर त्रिपाठी, संजय अवस्थी, जयशंकर पांडेय आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

फतेहपुर चौरासी में श्रीद्विवेदी आदर्श रामलीला आयोजन समिति के तत्वावधान में बूढ़े बाबा मैदान में आयोजित नौ दिवसीय रामलीला का गणेश पूजन के साथ शुभारंभ हुआ। पहले दिन मुकुट पूजन व नारद मोह लीला का मंचन किया गया। आयोजक अजय द्विवेदी व संजय द्विवेदी ने बताया कि रविवार को शिव बरात, सोमवार को धनुष यज्ञ व शुक्रवार को रावण वध की लीला का मंचन किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed