{"_id":"5e877a6b8ebc3e774a6bae8c","slug":"in-three-blocks-164-were-quarantined-outside-the-village-unnao-news-knp5536048177","type":"story","status":"publish","title_hn":"तीन ब्लॉकों में 164 को गांव के बाहर किया गया क्वारंटीन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
तीन ब्लॉकों में 164 को गांव के बाहर किया गया क्वारंटीन
विज्ञापन
उन्नाव। अलग-अलग ब्लाकों में 164 लोगों को गांव के बाहर क्वारंटीन किया गया। स्वास्थ्य विभाग ऐसे लोगों पर नजर रख रहा है। कोरोना संबंधी लक्षण न मिलने पर सभी को घर भेजा जाएगा।
गंजमुरादाबाद ब्लॉक की 60 ग्राम पंचायतों में मार्च महीने में 630 लोग ही बाहर से आए हैं। जिसमें 155 लोगों को गांव के बाहर स्कूलों व आंगनबाड़ी केंद्रों में क्वारंटीन किया गया है। हकीकत यह है कि इन ग्राम पंचायतों में कई ऐसे लोग हैं जो पहले आ गए थे और उनका स्वास्थ्य परीक्षण नहीं हुआ था। वह बेखौफ घूम रहे हैं। सहायक विकास अधिकारी पंचायत धर्मदास ने बताया कि ग्राम प्रधान, आशा और ग्राम पंचायत अधिकारी इसमें सहयोग नहीं कर रहे हैं। इससे बाहर से आए सभी लोगों की संख्या मिलने में दिक्कतें आ रही हैं।
हसनगंज एसडीएम प्रदीप वर्मा व तहसीलदार नरेंद्र यादव ने गुरुवार देर शाम औरास कस्बा स्थित क्वारंटीन सेंटरों का निरीक्षण किया। जिसमें 7 लोग उपस्थित मिले। क्वारंटीन किए गए लोगों को पंचायतीराज विभाग की ओर से खाना-पीना भी मिलता दिखा। कस्बे की खुल रहीं दुकानों और सार्वजनिक स्थलों पर एसडीएम ने खाद्य सामग्री की रेट लिस्ट चिपकाने के निर्देश दिए। यहां रामप्रकाश अवस्थी, सतीश त्रिपाठी सहित अन्य नगर पंचायत कर्मी उपस्थित रहे।
विज्ञापन
नवाबगंज कस्बे में एक सप्ताह पहले दिल्ली से लौटे दो युवकों को ईओ अनिल कुमार ने नगर के श्यामलाल इंटर कालेज में क्वारंटीन कराया। उन्होंने बताया कि स्थानीय लोगों की शिकायत पर एहतियात के तौर पर दोनो लोगों को क्वारंटीन कराया गया।