फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Unnao News ›   in Makar Sankranti bath in dirty water

मकर संक्रांति पर करना होगा दूषित जल में स्नान

Sat, 10 Jan 2015 12:09 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, उन्नाव
ब्यूरो/अमर उजाला, उन्नाव Updated Sat, 10 Jan 2015 12:09 AM IST
विज्ञापन
in Makar Sankranti bath in dirty water

उन्नाव। मकर संक्रांति के पवित्र स्नान के अवसर पर गंगा नदी में दही चौकी इंडस्ट्रियल एरिया का दूषित पानी गंगा में पहुंचेगा। स्नानार्थियों को इस दूषित पानी मिले हुए गंगा जल में स्नान करना होगा।

विज्ञापन


इसका कारण यह है कि जिला प्रदूषण नियंत्रण कंट्रोल बोर्ड की ओर से माघ मास के प्रमुख स्नानों से तीन दिन पूर्व 11 जनवरी की रात से फैक्ट्रियों को बंद करने के आदेश दिए हैं जबकि अधिकारी के अनुसार यहां के पानी को गंगा नदी तक पहुंचने में छह दिन लगते हैं।
विज्ञापन


 जिला प्रदूषण नियंत्रण कंट्रोल बोर्ड व प्रशासनिक अधिकारियों ने जिले के दही चौकी स्थित इंडस्ट्रियल एरिया के फैक्ट्री संचालकों को माघ मास में गंगा नदी में होने वाले पवित्र स्नानों से तीन दिन पूर्व 11 जनवरी की रात से फैक्ट्रियों से दूषित पानी का उत्प्रवाह न करने के आदेश जारी किए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


जबकि विभागीय अधिकारियों की मानें तो इस क्षेत्र की फैक्ट्रियों के गंदे पानी को गंगा नदी तक पहुंचने में छह दिनों का समय लगता है। इससे स्नान के दिन मकर संक्रांति को पानी गंगा नदी में पहुंचेगा जो छह दिन पूर्व शुक्रवार को इंडस्ट्रीज से निकला है, लेकिन विभागीय आदेश के अनुसार सिर्फ तीन दिन पूर्व फैक्ट्रियों को बंद किया जाएगा।

146 किमी की दूरी तय कर गंगा में पहुंचता है दूषित पानी
उन्नाव। विभागीय अधिकारियों की मानें तो दही चौकी फैक्ट्री एरिया का जो गंदा पानी लोनी ड्रेन से होकर गंगा नदी में जाता है उसकी कुल दूरी 146 किमी है। पानी को फैक्ट्री एरिया से गंगा नदी तक पहुंचने में लगभग छह दिनों का समय लग जाता है, जबकि जिले की दूसरी जेल ड्रेन से मगरवारा इंडस्ट्रियल की गंगा नदी की दूरी मात्र 30 किमी है। यहां का पानी दो दिन के भीतर ही गंगा तक पहुंचता है। इसके बावजूद अधिकारियों ने सभी फैक्ट्रियों को स्नान के तीन दिन पूर्व ही बंद करने के आदेश जारी किए हैं।

बोर्ड के आदेशों का कर रहे पालन
उन्नाव। वैसे तो फैक्ट्रियों के पानी को गंगा नदी तक पहुंचने में छह दिन का समय लगता है। जिलाधिकारी की बैठक व बोर्ड के आदेशों में स्नानों के तीन दिन पूर्व फैक्ट्रियों को बंद कराने के आदेश मिले थे इसलिए इन्हें तीन दिन पूर्व बंद करा दिया जाता है। इस दौरान सभी फैक्ट्रियों को दूषित जल के उत्प्रवाह को बंद रखने के सख्त निर्देश दिए गए हैं।- डॉ. रामकरन, क्षेत्रीय अधिकारी, प्रदूषण नियंत्रण कंट्रोल बोर्ड, उन्नाव।


जानकारी नहीं है, पता करवाकर बताऊंगा
उन्नाव। दही चौकी स्थित फैक्ट्रियों का गंदा पानी कितने दिनों में गंगा नदी तक पहुंचता है इसकी जानकारी नहीं है। प्रदूषण विभाग के अधिकारियों से पता करने के बाद ही बता पाऊंगा। वैसे फैक्ट्रियों की जांच तो लगातार की जा रही है। - सरजू प्रसाद शुक्ला, उपजिलाधिकारी, उन्नाव।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed