{"_id":"66688f8514d584a2e4044219","slug":"in-madnapur-village-thieves-targeted-the-houses-of-three-people-including-the-village-head-unnao-news-c-221-1-uno1001-115567-2024-06-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Unnao News: ग्राम प्रधान सहित तीन के घरों 38.12 लाख की चोरी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Unnao News: ग्राम प्रधान सहित तीन के घरों 38.12 लाख की चोरी
Tue, 11 Jun 2024 11:25 PM IST
कानपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, उन्नाव
संवाद न्यूज एजेंसी, उन्नाव
Updated Tue, 11 Jun 2024 11:25 PM IST
विज्ञापन
हसनगंज। मदनापुर गांव में चोरों ने ग्राम प्रधान सहित तीन के घरों को निशाना बनाया। तीनों घरों से 4.12 लाख की नकदी सहित 34 लाख कीमत के जेवर चोरी कर ले गए। पीड़ितों की सूचना पर पुलिस ने जांच की और जल्द खुलासे का आश्वासन दिया।
अजगैन कोतवाली क्षेत्र के मदनापुर के ग्राम प्रधान प्रतापशंकर यादव अपनी मां महदेई के साथ बरामदे में सो रहे थे। सोमवार रात पीछे की दीवार से छत पर फिर जीने के रास्ते घर के अंदर दाखिल हुए चोरों ने कमरों में रखे बक्से और अलमारी से 3.50 लाख रुपये सहित करीब 10 लाख कीमत के जेवर चोरी कर लिए।
इसके बाद चोर ग्राम प्रधान के घर से 400 मीटर दूर रहने वाले किसान गुरुप्रसाद के घर में दाखिल हुए। वहां से चोरों ने 12 हजार की नकदी और चार लाख कीमत के जेवर अलमारी और बक्से से निकाल लिए। फिर चोरों ने गांव के ही वसीम खान के घर में दाखिल हुए चोरों ने अलमारी का ताला तोड़कर करीब 20 लाख कीमत के जेवर और 50 हजार की नकदी चोरी कर ली। घटना के समय परिजन घर के बरामदे में सो रहे थे।
विज्ञापन
मंगलवार सुबह जब परिजन सोकर उठे और सामान बिखरा देखा तो बेहाल हो गए। तीन घरों में एक ही रात में हुईं चोरी की घटनाओं की सूचना पर पहुंची पुलिस ने जांच की और जल्द खुलासे का आश्वासन दिया। पीड़ितों की तहरीर पर रिपोर्ट दर्ज की गई है। कोतवाल अवनीश कुमार सिंह ने बताया कि तीन घरों से चोरों ने माल पार किया है। रिपोर्ट दर्ज करके मामले की जांच की जा रही है।