{"_id":"57210c7b4f1c1bb938a91b91","slug":"in-dist-jail-lighters-recovered-from-prisoners","type":"story","status":"publish","title_hn":"जिला जेल में बंदियों के पास मिले लाइटर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जिला जेल में बंदियों के पास मिले लाइटर
ब्यूरो अमर उजाला, उन्नाव
Updated Thu, 28 Apr 2016 12:31 AM IST
विज्ञापन
जेल का निरीक्षण करतीं डीएम व एसपी
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
शाम को डीएम सौम्या अग्रवाल, एसपी नेहा पांडेय, एडीएम इंद्रपाल उत्तम, सिटी मजिस्ट्रेट शंकर मुखर्जी व एसडीएम अर्चना द्विवेदी व अन्य अधिकारियों ने जिला जेल का निरीक्षण किया। इस दौरान पुलिस जवानों ने बंदियों और बैरकों की तलाशी ली। तलाशी में पांच बंदियों के पास लाइटर मिलने पर डीएम ने बंदी रक्षकों व अधिकारियों की क्लास ली। डीएम ने बताया किलाइटर के अलावा और कोई प्रतिबंधित सामग्री नहीं मिली। उन्होंने बताया बंदियों से बात की गई लेकिन किसी ने कोई गंभीर शिकायत नहीं की। उधर, अपर पुलिस अधीक्षक हरदयाल यादव ने बुधवार दोपहर पुलिस लाइन में शहर और आसपास के पेट्रोल पंप मालिकों के साथ बैठक कर सुरक्षा व्यवस्था की समीक्षा की। अपर पुलिस अधीक्षक ने पेट्रोल पंपों में सीसीटीवी कैमरे लगाने के निर्देश दिए। बैठक के दौरान पेट्रोल पंप संचालकों ने पुलिस गश्त की मांग की। एएसपी ने पेट्रोलपंप मालिकों को सिक्योरिटी गार्ड तैनात करने और अपने कर्मचारियों का पुलिस से सत्यापन कराने को कहा। पंप संचालकों ने एएसपी को बताया पूर्व में पुलिस अधिकारियों ने बैठक कर उन्हें इसके निर्देश दिए थे। इस पर उन्होंने सीसी टीवी कैमरे लगा लिए हैं। एएसपी ने सीसीटीवी कैमरों की फिटनेस की जांच कराने को कहा।