{"_id":"675f1cb9f2524f8b0e03cb6c","slug":"in-career-counseling-youth-were-shown-the-path-to-build-their-future-unnao-news-c-221-1-uno1001-124043-2024-12-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Unnao News: कॅरिअर काउंसिलिंग में युवाओं को भविष्य निर्माण की दिखाई राह","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Unnao News: कॅरिअर काउंसिलिंग में युवाओं को भविष्य निर्माण की दिखाई राह
विज्ञापन
उन्नाव। उप्र पुलिस फैमिली वेलफेयर एसोसिएशन वामा सारथी के बैनर तले पुलिस लाइन सभागार में युवाओं की कॅरिअर काउंसिलिंग हुई। विशेषज्ञों ने लक्ष्य तय करते हुए कड़ी मेहनत से भविष्य बनाने के लिए जागरूक किया।
स्पोर्ट्स एंड फिजिकल एजुकेशन के क्षेत्र में भविष्य बनाने के लिए विशेषज्ञ पारुल कुमार ने बीपीएड, एनआईएस के कोर्सों की जानकारी दी, साथ ही फुटबॉल, ताइक्वांडो सहित कई खेलों में आसानी से कॅरिअर बनाने की राह दिखाई। पूर्व ब्लॉक डेवलपमेंट अफसर रामसनेही यादव ने बताया कि युवाओं को अपनी क्षमता के अनुरूप लक्ष्य निर्धारण करके तैयारी करनी चाहिए, तभी वह अपने मुकाम को हासिल कर सकते हैं।
बैंक ऑफ इंडिया के सहायक प्रबंधक अंकुर दुबे ने बताया कि स्नातक फाइनल वर्ष से ही अलग-अलग बैंकों के लिए प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी ऑनलाइन या ऑफलाइन करना शुरू करें, सफलता अवश्य मिलेगी। होमगार्ड कमांडेंट मनोज कुमार ने सिविल परीक्षाओं की तैयारी में 50 हजार बहुविकल्पी प्रश्नों की प्रैक्टिस करके सामान्य ज्ञान बढ़ाने का सुझाव दिया।
विज्ञापन
डॉ. सबीहा उमर ने छात्राओं को सेक्सुअल एब्यूज के प्रति जागरूक किया। लाइफ साइंस विशेषज्ञ डॉ. आशीष श्रीवास्तव ने मेडिकल फील्ड में नीट परीक्षा, नर्सिंग, फार्मेसी, बॉटनी आदि विषयों पर जानकारियां देकर भविष्य संवारने के महत्वपूर्ण सुझाव दिए। शिक्षक शिवेंद्र सिंह चौहान ने टीजीटी, पीजीटी, बीएड डिग्री के माध्यम से प्रशिक्षित शिक्षक बनने की राह सुझाई। एएसपी उत्तरी अखिलेश सिंह ने सभी विशेषज्ञों को पुष्प और प्रशस्ति पत्र भेंट कर सम्मानित किया।