फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Unnao News ›   in accident dental student burned alive

कार खंती में गिरी, जिंदा जल गया डेंटल छात्र

Mon, 26 Jan 2015 12:58 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, उन्नाव
ब्यूरो/अमर उजाला, उन्नाव Updated Mon, 26 Jan 2015 12:58 AM IST
विज्ञापन
in accident dental student burned alive
शुक्लागंज। गंगाघाट थानांतर्गत गंगा बैराज मार्ग पर रविवार को तेज रफ्तार कार खंती में जा गिरी। इसमें डेंटल छात्र जिंदा जल गया, जबकि उसके साथी ने कूदकर जान बचाई। पुलिस ने बताया कि वे लखनऊ से कानपुर जा रहे थे। पिता ने हत्या का आरोप लगाया है।
विज्ञापन


कानपुर के कल्याणपुर के गोवा गार्डेन निवासी जितेंद्र यादव अपने दोस्त बर्रा-2 निवासी अंकुर द्विवेदी के साथ लखनऊ गया था। वहां से लौटते समय उनकी कार गंगा बैराज चौकी के ठीक सामने अनियंत्रित होकर खंती में जा गिरी। देखते ही देखते कार में आग लग गई। कार से अंकुर द्विवेदी ने कूदकर जान बचाई।
विज्ञापन


उसने वहां पर बैठे पुलिसकर्मियों से बताया कि कार में उसका दोस्त जितेंद्र यादव निवासी गोवा गार्डेन कल्याणपुर अभी भी मौजूद है। पुलिस ने घायल अंकुर को अस्पताल भिजवाया और फायर ब्रिगेड को सूचना दी। दमकलकर्मियों ने आग बुझाकर गाड़ी में फंसे युवक को निकाला तो उसकी मौत हो चुकी थी।
विज्ञापन
विज्ञापन


पुलिस ने जितेंद्र की पर्स में मिले कागजों में लिखे पते से उसके परिजनों को घटना की जानकारी दी। मौके पर पहुंचे जितेंद्र के पिता ओमकार सिंह ने बताया कि वह औरैया में सिपाही है। उनका बेटा कल्यानपुर स्थित महाराणा प्रताप डेंटल हॉस्पिटल में फाइनल ईयर की पढ़ाई कर रहा था और अपने दोस्त के साथ लखनऊ गया था।


गंगाघाट थानाध्यक्ष प्रदीप यादव ने बताया कि युवक की मौत एक्सीडेंट में हुई है। तेज रफ्तार में कार चलाने के कारण मोड़ न देख पाने के चलते कार अनियंत्रित होकर खंती में चली गई और उसमें आग लग गई। इससे युवक की मौत हो गई। एक अन्य युवक ने किसी प्रकार से अपनी जान बचा ली। कहा कि तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। जांच के बाद पूरा मामला सामने आ जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed