फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Unnao News ›   Improve arrangements in diphtheria ward: Joint Director

डिप्थीरिया वार्ड में दुरुस्त करें व्यवस्थाएं : संयुक्त निदेशक

Sat, 24 Aug 2024 01:39 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sat, 24 Aug 2024 01:39 AM IST
विज्ञापन
Improve arrangements in diphtheria ward: Joint Director
उन्नाव। स्वास्थ्य विभाग की संयुक्त निदेशक ने निरीक्षण के दौरान जिला अस्पताल के डिप्थीरिया वार्ड में गंदगी मिलने पर सुपरवाइजर को फटकार लगाई। वार्ड में पंखा, कूलर, बेड आदि की बेहतर व्यवस्थाएं कराने के निर्देश दिए। महिला अस्पताल में पर्याप्त सुरक्षा गार्ड तैनात करने के निर्देश दिए।
विज्ञापन

लखनऊ मंडल की संयुक्त निदेश स्वास्थ्य डॉ. अल्का सिंह शुक्रवार सुबह करीब 10 बजे जिला अस्पताल पहुंचीं। पहले सीएमएस आरए मिर्जा के साथ बैठक कर सभी बिंदुओं पर समीक्षा की। इसके बाद अस्पताल परिसर का निरीक्षण किया। वार्ड नंबर एक में उन्होंने डिप्थीरिया वार्ड में भर्ती बच्चों का हालचाल लिया। उनके परिजनों को समुचित इलाज का आश्वासन दिया। यह गंदगी मिलने पर सफाई सुपरवाइजर को फटकार लगाई। बेड के चादर गंदे मिलने पर नियमित बदलने के निर्देश दिए।
विज्ञापन

वहीं, वार्ड में पंखा, कूलर और बेहतर व्यवस्था कराने के लिए कहा। दवा वितरण कक्ष में फार्मासिस्ट से दवाओं की उपलब्धता की जानकारी ली। ओपीडी, ओटी, इमरजेंसी वार्ड आदि का भी निरीक्षण किया। इसके बाद महिला अस्पताल पहुंचीं और महीने में हुए प्रसव आदि की जानकारी ली। अस्पताल मैनेजर ममता ने बताया कि अगस्त माह में ऑपरेशन से 116 और 303 नार्मल प्रसव हुए हैं। ऑक्सीजन के बारे में पूछा तो बताया कि सिलिंडर और पाइपलाइन दोनों तरह से सप्लाई होती है। अस्पताल मैनेजर ने जेडी से सुरक्षा गार्ड बढ़ाने की मांग की तो उन्होंने अगले महीने सितंबर तक व्यवस्था कराने के निर्देश दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

---------------------
सीएचसी में डॉक्टर सहित छह स्वास्थ्यकर्मी मिले अनुपस्थित
उन्नाव। संयुक्त निदेशक सुबह 7:30 बजे नवाबगंज सीएचसी पहुंचीं। यहां उन्हें डॉक्टर सहित छह स्वास्थ्यकर्मी अनुपस्थित मिले। इस पर उन्होंने नाराजगी जताई और सीएचसी प्रभारी से स्पष्टीकरण तलब करने के निर्देश दिए। इसके बाद प्रसव कक्ष में व्यवस्थाएं देखीं और वार्ड में भर्ती प्रसूताओं से मिलने वाली सुविधाओं की जानकारी ली। वैक्सीन का भंडारण देखने पहुंचीं तो कोल्ड चेन कक्ष बंद मिला। इसके वार्ड में बेडों पर चादरें न होने पर स्टॉफ को फटकारा। सीएचसी अधीक्षक डॉ. राजेश कुमार ने बताया कि जो कमियां मिली हैं। उन्हें जल्द ही दुरुस्त करा दिया जाएगा। वहीं, चमरौली पीएचसी में सभी उपस्थित मिले। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed