फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Unnao News ›   If you feel insecure, make dial 112 and 1090 a weapon - SP

Unnao News: असुरक्षा महसूस होने पर डायल 112 और 1090 को बनाएं हथियार-एसपी

Thu, 27 Nov 2025 11:47 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Thu, 27 Nov 2025 11:47 PM IST
विज्ञापन
If you feel insecure, make dial 112 and 1090 a weapon - SP
उन्नाव। पीडीनगर स्थित सेंटलाॅरेंस स्कूल में बृहस्पतिवार अमर उजाला फाउंडेशन की ओर से पुलिस की पाठशाला आयोजित की गई। एसपी ने कहा अगर कोई अनजान वीडियो कॉल करें तो फ्रंट कैमरे पर अंगुली रख लें, ताकि वह आप का फोटो कैप्चर न कर सके। एएसपी ने बताया कि डिजिटल अरेस्ट जैसा कोई प्रावधान नहीं है, इसके झांसे में न आएं। सीओ ने यातायात नियमों का पालन करने पर जोर दिया।
विज्ञापन

एसपी जयप्रकाश सिंह ने छात्राओंं से कहा कि वह जहां भी खुद को असहज और असुरक्षित महसूस करें, 112 या वीमेन पॉवर लाइन-1090 डायल करें। इन हेल्पलाइन नंबरों को अपना हथियार बनाएं। उन्होंने बेहतर समाज के निर्माण में पुलिस की कार्यप्रणाली, भूमिका, विद्यार्थी और समाज की भूमिका पर खुलकर संवाद किया। छात्रों से कहा कि वह सोशल मीडिया पर किसी भी अनजान से दोस्ती न करें और ना ही बैंक अधिकारी बताकर फोन करने वाले को बैंक अकाउंट संबंधी जानकारी साझा करें। एएसपी उत्तरी अखिलेश सिंह बताया कि साइबर हो या यातायात, नियमों का उल्लंघन भारी पड़ सकता है। वाहन चलाते समय हेलमेट और सीटबेल्ट जरूर लगाएं। कहा कि आज के दौर में इंटरनेट और सोशल मीडिया जितना जरूरी है उतना ही घातक भी है, इसलिए सावधानी बरतें।
विज्ञापन

सीओ सिटी दीपक यादव ने छात्राओं से कहा कि सरकार मिशन शक्ति अभियान चला रही है। किसी भी समस्या के लिए टोल फ्री नंबरों से मदद ले सकते हैं। पुलिस सूचना देने वाले का नाम और पहचान गोपनीय रखती है। प्रधानाचार्य आल्विन मोरिश ने अतिथियों का स्वागत किया। कोतवाल चंद्रकांत सिंह, यातायात प्रभारी सुनील सिंह, मिशन शक्ति की प्रभारी निरीक्षक संतोष सिंह, उमा अग्रवाल, कंचन सिंह, तिलक सिंह, चौकी प्रभारी अंजनी सिंह, परिवार परामर्श केंद्र प्रभारी डॉ. आशीष श्रीवास्तव व अन्य पुलिस कर्मी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed