फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Unnao News ›   If there is no cleanliness in the street, then call the phone

गली-मोहल्ले में सफाई न हो तो फोन मिलाएं

Fri, 15 Apr 2022 12:24 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Fri, 15 Apr 2022 12:24 AM IST
विज्ञापन
If there is no cleanliness in the street, then call the phone
उन्नाव। गली-मोहल्ले में गंदगी हो तो अब दौड़भाग करने या नगर पालिका के अधिकारियों को बार-बार फोन करने की जरूरत नहीं है। डीएम के निर्देश पर जिला मुख्यालय पर एक कंट्रोल रूम बनाया गया है। यह पूरे सप्ताह 24 घंटे सक्रिय रहेगा। शिकायत दर्ज होते ही उसके निस्तारण की कार्रवाई शुरू हो जाएगी।
विज्ञापन

नगरीय निकायों में सुविधाओं एवं साफ-सफाई व्यवस्था की प्रभावी मॉनिटरिंग के लिए कलक्ट्रेट में कंट्रोल रूम खोला गया है। एडीएम नरेंद्र सिंह ने बताया कि सभी नगर पालिका परिषद व नगर पंचायतों में साफ-सफाई व्यवस्था से संबंधित किसी भी प्रकार की शिकायत इन नंबरों पर दर्ज कराई जा सकती है।
विज्ञापन

कंट्रोल रूम की जिम्मेदारी एकीकृत कोविड कमांड एंड कंट्रोल सेंटर में लगाए गए अधिकारियों व कर्मचारियों द्वारा देखी जाएगी। कंट्रोल रूम में प्राप्त होने वाली नगरीय निकायों की साफ-सफाई व्यवस्था से संबंधित शिकायतों और सूचनाओं को दर्ज किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसके बाद संबंधित नगर पालिका परिषद या नगर पंचायत के कंट्रोलरूम व अधिशासी अधिकारी को नोट करारकर निस्तारण सुनिश्चित किया जाएगा।
कंट्रोल रूम के इन नंबरों पर करें फोन
0515-2820707, 0515-2820256, 0515-2970225, 0515-2820791, 0515-2820792, 0515-2820793, 0515-2820794 व 0515-2820799
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed