{"_id":"f69a4d8ab5dbdd2fcdf08a9392cd7310","slug":"if-not-considered-a-red-flag-on-the-bridge-formed-by-the-wall-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"लाल झंडी से नहीं माने तो पुल पर बनाई दीवार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
लाल झंडी से नहीं माने तो पुल पर बनाई दीवार
ब्यूरो/अमर उजाला, उन्नाव
Updated Wed, 17 Feb 2016 12:54 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कस्बा के पास र्सइं नदी के जर्जर पुल पर भारी वाहनों के आवागमन पर अंकुश नहीं लगा तो मंगलवार को पीडब्ल्यूडी ने पुल पर दीवार खड़ी करा दी। अब इस पुल से छोटे दो व चार पहिया वाहन ही निकल सकेंगे।
औरास के पास स्थित सईं नदी पर बना 50 साल पुराना पुल काफी जर्जर हो चुका है। आगरा एक्सप्रेस-वे के लिए निर्माण सामग्री ले जाने व लखनऊ-कानपुर की बीच ओवर लोड भारी वाहनों के आवागमन से करीब एक महीने से यह पुल टूटने लगा था। पुल के पिलर टूटने के बाद गुरुवार को पीडब्ल्यूडी के एक्सईएन एमपी चौरसिया ने इस पुल से भारी वाहनों के आवागमन पर रोक लगाने के आदेश दिए थे। वाहनों को रोकने के लिए विभाग ने एक कर्मचारी को लाल झंडी लेकर खड़ा किया था, लेकिन भारी वाहनों के चालक नही माने।
इसके चलते सोमवार की रात पुल की स्लैब भी धंस गई। हादसे की आशंका के चलते मंगलवार को 4.30 मीटर चौड़े इस पुल के 1.80 मीटर हिस्से में दीवार बनवा दी गई। इसके बचे 2.30 मीटर चौड़े इस रास्ते से अब ट्रैक्टर-ट्राली भी नहीं निकल पा रही है। अब इस पुल से केवल छोटे दो व चार पहिया वाहन ही निकल पाएंगे। पीडब्ल्यूडी, निर्माण विभाग के एक्सईएन एमपी चौरसिया ने बताया कि दीवार बनाकर वाहनों के आवागमन पर रोक लगाई गई है। उन्होंने बताया कि अगर किसी ने दीवार तोड़कर निकलने का प्रयास किया तो उसके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।