फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   If domestic cylinders sold in the commercial, then this action would be done against the agencies.

घरेलू सिलेंडरों को कामर्शियल में बेचा तो एजेंसियों के खिलाफ की जाएगी ये कार्रवाई

Thu, 07 Sep 2017 12:55 AM IST
टीम डिजिटल, अमर उजाला, कानपुर
टीम डिजिटल, अमर उजाला, कानपुर Updated Thu, 07 Sep 2017 12:55 AM IST
विज्ञापन
If domestic cylinders sold in the commercial, then this action would be done against the agencies.
डेमो ‌प‌िक
पूर्ति कार्यालय में गैस एजेंसी संचालकों के साथ बैठक करते हुए उन्नाव के जिला पूर्ति अधिकारी ने दो टूक कहा कि यदि किसी के घरेलू सिलेंडरों को कामर्शियल के रूप में बेचने की जानकारी हुई तो उसका लाइसेंस निरस्त कराया जाएगा।
विज्ञापन


उन्होंने सिलेंडर डिलीवरी करने वाले हॉकरों का नाम, पता व उनके वाहनों की जानकारी एजेंसी संचालकों से मांगी है। डीएसओ जीवेश कुमार मौर्या ने शहर और गंगाघाट के गैस एजेंसी संचालकों के साथ बुधवार को बैठक की।
विज्ञापन


उन्होंने एजेंसीवार उज्जवला योजना के अंतर्गत जारी किए गए गैस कनेक्शनों के बारे में जानकारी ली। बैठक के  दौरान डीएसओ ने कहा उन्हें लगातार घरेलू गैस सिलेंडर को कामर्शियल के रूप में बेचने की शिकायतें मिल रही हैं। इस पर एजेंसी संचालक तुरंत रोक लगाएं।
विज्ञापन
विज्ञापन


जांच में ऐसा पाया गया तो संबंधित एजेंसी का लाइसेंस निरस्त कराया जाएगा। बैठक के दौरान सभी एजेंसियों के गैस कनेक्शनों की संख्या और उज्जवला कनेक्शनों की जानकारी मांगी गई। डीएसओ ने कहा एजेंसियों से संबद्ध वाहन जिससे लोड मंगाया जाता है वह जानकारी उपलब्ध कराई जाए।


इसके साथ ही डिलीवरी करने वाले हॉकर की संख्या, नाम, उनका पता और सिलेंडर लाने व ले जाने वाहन की जानकारी भी डीएसओ ने सभी एजेंसी संचालकों से तलब की। बैठक में शहर और गंगाघाट के एजेंसी संचालक मौजूद रहे।

घरेलू सिलेंडरों को कामर्शियल में बेचा तो लाइसेंस निरस्त 
- गैस एजेंसी संचालकों के साथ आयोजित बैठक में डीएसओ ने दी चेतावनी
- सिलेंडर डिलीवरी करने वालों का नाम, पता व वाहनों की मांगी जानकारी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed