फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Unnao News ›   If diseases occur in crops, give information on WhatsApp

फसलों में रोग लगे तो व्हाट्सअप पर दें सूचना

Sat, 16 Jan 2021 10:53 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sat, 16 Jan 2021 10:53 PM IST
विज्ञापन
If diseases occur in crops, give information on WhatsApp
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

उन्नाव। कृषि विभाग ने किसानों को घर बैठे फसलों में लगने वाले रोगों पर अंकुश लगाने के लिए सलाह की सुविधा की शुरुआत की है। विभाग ने इसके लिए दो मोबाइल नंबर जारी किए हैं। इन नंबरों पर व्हाट्सएप की सुविधा भी दी गई है। इन नंबरों पर कॉल या मैसेज भेजकर सलाह ली जा सकती है।

रबी सीजन की फसलों गेहूं, जौ, चना, अरहर, मटर, सरसो व सभी सब्जियों में कीट (रोग) लगने की समस्या आम है। अभी तक फसल में रोग लगने पर किसान या तो कृषि विभाग के ब्लाकों में खुले कार्यालयों में जाकर उपचार की जानकारी करता है या निजी दुकानों पर जाकर कीटनाशक लेते है। अब कृषि विभाग ने किसानों को घर बैठे फसलों में लगने वाले रोगों का निदान उपलब्ध कराने की व्यवस्था की है। कृषि रक्षा अधिकारी विकास शुक्ला ने बताया कि यदि फसलों में रोग लगता है तो किसानों को कहीं भी जाने की जरूरत नहीं है। अब उन्हें घर बैठे फसलों को नुकसान पहुंचाने वाले कीट की रोकथाम के उपायों की जानकारी मिल सकेगी। विभाग द्वारा जारी किए गए 9452247111 और 9452257111 पर फसल की फोटो खींचकर व्हाट्सएप करना होगा। संक्षिप्त रूप से फसल में लगे रोगों की डिटेल देनी होगी। विभागीय अधिकारी व वैज्ञानिक तुरंत उसका संज्ञान लेंगे और फिर उसे रोगों का उपचार बताकर 48 घंटे में समस्या का निस्तारण करेंगे। उन्होंने बताया कि इससे किसानों की भागदौड़ खत्म होगी। उन्हें घर बैठे मोबाइल पर ही फसलों में लगने वाले रोगों के उपचार की जानकारी हो सकेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed