{"_id":"5e1b70448ebc3e87b0707be2","slug":"i-do-not-give-to-kahu-i-do-not-fear-unnao-news-knp538033281","type":"story","status":"publish","title_hn":"‘मैं काहू को देत नहि, नहि भय मानत आन’","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
‘मैं काहू को देत नहि, नहि भय मानत आन’
विज्ञापन
गुरू गोविंद सिंह प्रकाश प्रकाशोत्ससव पर नगर कीर्तन में शामिल पंच प्यारी।
- फोटो : UNNAO
उन्नाव। धर्म के रक्षक और सरबंसदानी दशम गुरु गोबिंद सिंह का 353 वां प्रकाशोत्सव शहर में श्रद्धा और उल्लास पूर्वक मनाया गया। पंचप्यारों की अगुवाई में नगर कीर्तन (जुलूस) निकाला गया। शहर में भ्रमण के दौरान जुलूस का जगह-जगह स्वागत किया गया। स्वागत करने वालों ने धर्म और संप्रदाय की भावना से ऊपर उठकर स्वागत किया। पूरा शहर वाहे गुरु, वाहे गुरु के उद्घोष से गूंजता रहा।
सिखों के दशम गुरु गोविंद सिंह के प्रकाशोत्सव में रविवार को निकाली गई शोभायात्रा में सिख समाज सहित सभी धर्मों के लोगों ने बढ़चकर हिस्सा लिया और पंच प्यारों के सम्मुख शीश नवाया। यात्रा का शुभारंभ डीएम देवेंद्र पांडेय, एसपी विक्रांतवीर व एएसपी वीके पांडेय ने पंचप्यारों व पंच प्यारियों को माला पहनाकर किया। सुखबीर सिंह, देवेंद्र सिंह, चरणजीत सिंह, सुरेंद्रपाल व कवलदीप सिंह पंच प्यारे की भूमिका में थे। जबकि पंचप्यारियों में प्रियांशी, शांभवी, सांची, वर्तिका, हर्षप्रीत कौर शामिल थीं। गुरु गोविंद सिंह के अनुयायी जुलूस के आगे झाड़ू लगाकर रास्ता साफ करते रहे।
जल का छिड़काव व पुष्पवर्षा भी हुई। नगर कीर्तन में शामिल रागी जत्थे कीर्तन करते चल रहे थे। वहीं, कलगी जत्थों ने तलवार बाजी व अन्य करतबों के जरिए अपनी कला कौशल का प्रदर्शन किया। शहर के गुरुद्वारे से निकलकर जुलूस सब्जीमंडी, बड़ा चौराहा, छोटा चौराहा, सुंदर टाकीज, छिपियाना चौराहा, दादा मियां का चौराहा, धवन रोड, गुरुतेग बहादुर मार्ग, आईबीपी चौराहा होते हुए वापस गुरुद्वारा पहुंचा जहां पर जुलूस का समापन किया गया। जुलूस के दौरान पूरे समय वाहे गुरु के स्वर गूंज रहे थे। सुबह गुरुद्वारे में गुरुग्रंथ साहिब के अखंड पाठ का समापन हुआ। जुलूस में जिला पंचायत अध्यक्ष संगीता सेंगर, नगर पालिका अध्यक्ष के प्रतिनिधि प्रशांत कटियार, सपा जिलाध्यक्ष धर्मेंद्र यादव ने पंच प्यारों का माल्यार्पण कर स्वागत किया। इस दौरान गुरु सिंह सभा के प्रधान गुरुवीर सिंह, दिलीप सिंह, सरदार मनोहर सिंह अरोड़ा, कुलबीर सिंह, अजीत पाल सिंह, जनरैल सिंह, शत्रुघ्न सिंह, जसमीत, गुरुमीत, सरदार कैप्टन सिंह, अंकित सिंह, गुरप्रीत सिंह, प्रबदीप सिंह, पायल अरोड़ा, सोनू अरोड़ा भी मौजूद रहे।
विज्ञापन
गुरु गोबिंद सिंह के प्रकाशोत्सव पर निकले जुलूस में इस बार नन्हें मुन्हें पंच प्यारों को शामिल किया गया था। पंच प्यारे व प्यारी के आगे चल बच्चे लोगों में आकर्षण का केंद्र बने रहे। कोई फौजी के परिधान में थे तो कुछ ने धार्मिक सद्भाव का संदेश दिया।
प्रकाशोत्सव पर नगर कीर्तन करते निकले जत्थे का विभिन्न धर्मों के लोगों ने जगह-जगह स्वागत किया। श्री साईं दरबार सेवा समिति के पदाधिकारी एसके वर्मा ने सहयोगियों के साथ रोडवेज बस स्टाप के पास जुलूस का स्वागत किया। शाहगंज में सिख समाज के लोगों ने वहीं छोटा चौराहा मस्जिद के मुस्लिम समुदाय के लोगों ने खाद्य सामग्री वितरण कर यात्रा का स्वागत किया।
जुलूस में शामिल बच्चों ने देश को प्लास्टिक मुक्त करने का संदेश दिया। हाथों में तख्तियां लिए बच्चे ‘प्लास्टिक हटाओ, हरियाली लाओ’ की तख्तियां लिए लोगों को जागरूक कर रहे थे।