{"_id":"69e52276642f1bae70016f84","slug":"hurt-by-taunts-from-neighbouring-couple-woman-commits-suicide-by-consuming-poison-unnao-news-c-223-1-hmp1028-138869-2026-04-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Unnao News: पड़ोसी दंपती के तानों से आहत महिला ने जहर खाकर दी जान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Unnao News: पड़ोसी दंपती के तानों से आहत महिला ने जहर खाकर दी जान
विज्ञापन
फोटो- 19 एचएएमपी 15- मृतका रामकली की फाइल फोटो (स्रोत: परिजन)
राठ (हमीरपुर)। क्षेत्र के रौरौ गांव में शनिवार दोपहर महिला ने जहर खा लिया। मेडिकल कॉलेज उरई जाने पर उसे डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिया। परिजन ने पड़ोसी दंपती पर संतानहीन होने के ताने मारने का आरोप लगाते हुए कोतवाली में शिकायती पत्र दिया है। पुलिस प्राथमिकी दर्ज कर मामले की जांच कर रही है।
गांव निवासी रामकली (55) की शनिवार दोपहर जहर खाने से हालत बिगड़ गई। परिजन ने इलाज के लिए उन्हें सीएचसी में भर्ती कराया जहां से डॉक्टर ने मेडिकल कॉलेज उरई रेफर कर दिया। वहां पहुंचते ही महिला की मौत हो गई। पति लक्ष्मी पाल ने बताया कि उनके कोई संतान नहीं थी। संतानहीन होने पर पड़ोसी दंपती आए दिन रामकली को ताने मारते थे। आरोप है कि शनिवार को दंपती ने पत्नी से कहा था कि जब तुम्हारे बच्चे नहीं हैं तो तुम जिंदा क्यों हो। तुम्हें तो जहर खाकर मर जाना चाहिए।
इसी से आहत होकर पत्नी ने जहर खा लिया। लक्ष्मी पाल के भतीजे दशरथ ने कोतवाली में शिकायती पत्र देकर कार्रवाई की मांग की। कोतवाल अनूप सिंह ने कहा कि शिकायती पत्र के आधार पर भरतराज और उसकी पत्नी क्रांति के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर मामले की जांच की जा रही है।