फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Unnao News ›   ?houses self distroyed

मोहलत मिलने के बाद खुद तोड़ने लगे आशियाना

Sat, 21 May 2022 10:00 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sat, 21 May 2022 10:00 PM IST
विज्ञापन
?houses self distroyed
अचलगंज। डीएम से तीन दिन की मोहलत मिलने के बाद कस्बे के पुरवा मार्ग पर बनी इमारतों को मकान मालिक स्वयं ही तोड़ने लगे हैं। हाईवे निर्माण में बाधा बनने पर मकानों को तोड़ा जा रहा है। सोने चांदी के आभूषणों के लिए सोनराही गली के नाम से मशहूर यहां का व्यापार पूरे जनपद में पहचान रखता था। अब बाजार खंडहर नजर आने लगा है।
विज्ञापन

24 किमी लंबे अचलगंज-पुरवा मार्ग को राजमार्ग का दर्जा मिलते ही उसके चौड़ीकरण की शुरुआत हुई। रेलवे लाइन के बाद शहरी सीमा में प्रवेश करते ही अतिक्रमण के कारण कार्य की रफ्तार धीमी हो गई।
विज्ञापन

प्रशासन ने एक मई को नोटिस जारी करके यहां के लोगों को 15 दिन में 45 फीट तक के अतिक्रमण को हटाने की चेतावनी दी। कस्बे के व्यापारियों ने डीएम रवींद्र कुमार से उसे रोकने की गुहार लगाई। इस पर डीएम ने विकास कार्य में सहयोग करने की अपील कर बुधवार को बुलडोजर भेज दिए। अचानक कार्रवाई शुरू होते देख कस्बे के लोगों ने सांसद साक्षी महाराज से फोन पर डीएम की वार्ता कराकर तीन दिन का समय मांगा था। इसके बाद भवन स्वामियों ने खुद ही आशियाने गिराने शुरू कर दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

व्यापारी खुद हटा लें अतिक्रमण
बांगरमऊ। नगर पालिका परिषद सभागार में एसडीएम अंकित शुक्ला ने व्यापारियों के साथ बैठक की। अतिक्रमण करने वालों को आगाह किया कि वह जल्द अतिक्रमण हटा लें। इस मौके पर नगर पालिका अध्यक्ष इजहार खां गुड्डू, अधिशासी अधिकारी राकेश सिंह, व्यापार मंडल के अध्यक्ष रविकांत गुप्ता, गयासुद्दीन, घनश्याम रमेश चौधरी, प्रदीप, मधुपन रस्तोगी, सुरेंद्र सिंह, राकेश गुप्ता मौजूद रहे। (संवाद)
सड़क से हटाया कब्जा
हसनगंज। नगर पंचायत मोहान में मुख्य सड़क से कब्जे हटा दिए गए। इस मौके पर ईओ संतोष चौधरी ,नगर पंचायत कर्मचारी व पुलिस बल मौजूद रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed