{"_id":"58cd7fc84f1c1b947d32a97e","slug":"household-shield-from-the-spark-of-fire","type":"story","status":"publish","title_hn":"आग की चिंगारी से गृहस्थी राख","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आग की चिंगारी से गृहस्थी राख
उन्न्ााव
Updated Sun, 19 Mar 2017 12:13 AM IST
विज्ञापन
फैक्ट्री में आग
- फोटो : self
चना भूनने के लिए लगाए गए होले से निकली चिंगारी से गृहस्थी जलकर राख हो गई। सूचना मिलने पर तहसीलदार ने लेखपाल को मौके पर भेजा। लेखपाल ने आग से नुकसान का आकलन किया।
थानाक्षेत्र के मेंहदीखेड़ा निवासी दयाराम पुत्र दीनदयाल के बच्चे शनिवार दोपहर होला लगाकर चना भून रहे थे। अचानक होले से चिंगारी निकलकर छप्पर पर गिर गई। इससे आग लग गई। आग की तेज लपटों ने पूरे घर को अपनी चपेट में ले लिया। आग की चपेट में आकर घर में रखा एक क्विंटल गेहूं, पचास किलो चावल, बिछाने वाले कपड़े और पांच हजार रुपये नगद जलकर राख हो गए। गांव के लोगों ने आग बुझाई।
इसके बाद तहसीलदार हसनगंज विजय कुमार मिश्र को फोन पर सूचना दी गई। तहसीलदार ने लेखपाल को गांव भेजकर नुकसान का आकलन कराया। उन्होंने बताया कि पीड़ित को प्रशासन की ओर से हर संभव मदद दिलाई जाएगी।