फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Unnao News ›   House to house Ganpati

घर-घर विराजे गणपति

Sun, 23 Aug 2020 12:45 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sun, 23 Aug 2020 12:45 AM IST
विज्ञापन
House to house Ganpati
शहर के शाहगंज मोहल्ले में गणेश प्रतिमा स्थापित कर पूजन करते मनोज यादव व नीलम यादव। - फोटो : UNNAO
उन्नाव। जनपद में गणेश चतुर्थी के दिन से दस दिवसीय गणेश महोत्सव की शुरुआत हुई। घर-घर गणपति बप्पा विराजे और उनकी विशेष पूजा-अर्चना की गई। कोरोना संक्रमण के चलते सार्वजनिक पूजा पांडाल इस बार नहीं सजाए जा रहे हैं। सार्वजनिक गणेश पूजन समितियों ने घरों में ही गणपति पूजन की बात कही। वहीं मंदिरों में सूक्ष्म कार्यक्रम आयोजित किए गए हैं।
विज्ञापन

कोरोना संक्रमण के चलते इस बार सार्वजनिक गणेश महोत्सव प्रतिबंधित है। जिसको देखते हुए भक्तों ने इस बार घरों में ही गजानन की मूर्ति स्थापित की है। शनिवार को गणेश चतुर्थी के दिन लोगों ने विघ्नहर्ता की मूर्ति स्थापित कर विधि-विधान से पूजा-अर्चना की। साथ ही बप्पा से कोरोना संक्रमण से निजात दिलाने की प्रार्थना की। शहर के शाहगंज में मनोज यादव, गोविंद गुप्ता, कल्याणी में प्रतिभा अवस्थी, मोती नगर में रिषिका श्रीवास्तव, संजय निगम सहित अन्य जगहों पर गणेश जी की मूर्ति की स्थापना की गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed