फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Unnao News ›   Hot Spot Sanitized

हॉट स्पॉट कराए गए सैनिटाइज

Fri, 16 Apr 2021 10:49 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Fri, 16 Apr 2021 10:49 PM IST
विज्ञापन
Hot Spot Sanitized
नवीन मंडी में सैनिटाईजेशन करता कर्मचारी। - फोटो : UNNAO
उन्नाव/पुरवा। कोरोना मरीजों की बढ़ती संख्या को देखते हुए जिला प्रशासन ने हॉट स्पॉट और भीड़भाड़ वाले स्थानों पर सैनिटाइजेशन फिर शुरू कराया है। शुक्रवार को शहर के कई मोहल्लों, सब्जी मंडी, कलक्ट्रेट, न्याय भवन और पुरवा तहसील परिसर सहित अन्य स्थानों को सैनिटाइज कराया।
विज्ञापन

जिला जज सैय्यद माउज बिन आसिम व उनके परिवार के सदस्यों सहित 22 लोगों के संक्रमित मिलने के बाद शुक्रवार को न्यायालय परिसर सैनिटाइज कराया गया। आदालतें बंद होने के बाद भी अधिवक्ता कचहरी पहुंचे और दोपहर बाद तक वादकारियों के कामकाज निपटाए। स्टांप की दुकानों के अलावा नोटरी अधिवक्ताओं व टाइपिस्टों के यहां भी काम कराने वालों की आवाजाही बनी रही। मोहल्ला कल्याणी, मंडी समिति समेत शहर व ग्रामीण क्षेत्रों में बनाए गए 30 हॉट स्पॉट क्षेत्रों में सैनिटाइजेशन कराया गया।
विज्ञापन

वहीं पुरवा में राजाबाजार, हटिया रोड, बस स्टेशन, सीओ कार्यालय, आवास, तहसील व कोतवाली में सैनिटाइजेशन कराया गया। एसडीएम ने मास्क न पहनने पर एक हजार रुपये जुर्माने के निर्देश दिए हैं। बताया गया कि प्रत्येक रविवार को लॉकडाउन रहेगा। इस दौरान बाजार व दफ्तर पूरी तरह बंद रहेगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

बार एसोसिएशन का कोरोना जांच पर जोर
बार एसोसिएशन अध्यक्ष रामशंकर सिंह यादव ने कहा कि अधिवक्ताओं को खुद अपनी जांच करानी चाहिए। ऐसा न होने पर बार एसोसिएशन न्यायिक कार्यों में व्यवधान रोकने के लिए जांच कराने की बाध्यता लागू करने का फैसला लेगी। उन्होंने बताया कि 20-21 अप्रैल को अधिवक्ताओं व उनके परिवारीजनों का कोविड टीकाकरण कराया जाना है।

इसके लिए सूची तैयार की जा रही है। इसी सूची को सीएमओ को उपलब्ध कराते हुए जांच कराए जाने की रूपरेखा भी तैयार की जाएगी। बार एसोसिएशन के पूर्व अध्यक्ष दीप नारायण त्रिवेदी ने भी जांच कराए जाने पर जोर दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed