फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Unnao News ›   Holi's euphoria did not decrease suddenly in cold

अचानक बढ़ी ठंड में कम न हुआ होली का उल्लास

Thu, 12 Mar 2020 01:33 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Thu, 12 Mar 2020 01:33 AM IST
विज्ञापन
Holi's euphoria did not decrease suddenly in cold
उन्नाव। होली के पर्व अचानक बढ़ी ठंड और बूंदाबांदी भी लोगों का उल्लास कम नहीं पड़ा। मंगलवार दोपहर तक लोगों में जमकर गुलाल व रंग खेला। युवकों की टोलियां घूम-घूमकर एक दूसरे को रंग लगाते रहे। महिलाओं और बच्चों में भी गजब का उल्लास दिखा।
विज्ञापन

रंगों का त्योहार होली जिले में हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। सोमवार रात होलिका दहन के साथ ही लोगों ने अंबीर-गुलाल लगाकर एक-दूसरे से गले मिलकर शुभकामनाएं दी। मंगलवार और बुधवार को दिनभर लोगों ने जमकर रंग खेला। इस दौरान मोहल्लों में लाउडस्पीकर व डीजे साउंड पर फिल्मी गीत बजते और युवा व बच्चे नाचते-झूमते रहे। रंग खेलने में महिलाएं भी पीछे नहीं रहीं। मोहल्लों में टोलियों में निकली महिलाओं ने एक दूसरे को रंगों से सराबोर कर दिया। हर तरफ लोग होली के जश्न में डूबे रहे। मंगलवार सुबह से ही होरिहारों की टोलियां मोहल्लों, चौराहों और प्रमुख मार्गों पर एकत्र होकर एक-दूसरे के साथ जमकर रंग खेला। युवाओं ने सड़कों से गुजरने वाले राहगीरों को रोककर बुरा न मानो होली है की बात कहकर गुलाल व रंग से सराबोर किया। इस दौरान शहर में तमाम स्थानों पर लाउडस्पीकर लगाए गए। यहां युवाओं की टोलियां ‘होली खेले रघुवीरा, अवध में होली खेले रघुवीरा’ और ‘बलम पिचकारी, जो तूने मुझे मारी’ समेत जैसे फिल्मी गीतों पर जमकर थिरके। होली के दूसरे दिन बुधवार को भी शहर के अलावा गांवों में लोगों ने रंग खेला। इस दौरान फगवा टोलियां गांव में घूम-घूमकर ढोलक की थाप और मंजीरे की झंकार के साथ फाग गाते रहे। दो दिन लोग पूरी तरह गुलाल व रंगों की मस्ती में सराबोर रहे।
विज्ञापन

होली के पर्व में सौहार्र्द कायम रखने में पुलिस सफल नजर आई। सबसे बड़ी चुनौती सांप्रदायिक सौहार्र्द की परंपरा को कायम रखने की रही। डीएम रवींद्र कुमार, एसपी विक्रांतवीर के निर्देशन में एएसएपी वीके पांडेय और एडीएम राकेश कुमार सिंह ने दौरा कर जिले में शांति व्यवस्था का आपसी सौहार्र्द कायम रखने में सफल रहे। इस दौरान पुलिस विभाग के अलावा खुफिया विभाग भी सक्रिय रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन

होली के त्योहार को शांतिपूर्ण ढंग से निपटाने की मंशा को लेकर डीएम रवींद्र कुमार ने ने होली के एक दिन पूर्व जारी आदेश में कहा था कि जिले की देशी, अंग्रेजी, बियर, मॉडल शॉप, बार व भांग की दुकानों को बंद रखा जाएगा। सभी दुकान अनुज्ञापियों को चेताया भी गया था। लेकिन कई थाना क्षेत्रों में तमाम शराब ठेकों से चोर दरवाजे से बिक्री जारी रही। इस दौरान दो से तीन गुना दामों में बिक्री कर दुकान मालिकों ने जमकर मुनाफा कमाया।
सफीपुर क्षेत्र में रंगों का पर्व होली हर्षोल्लास के साथ धूमधाम से मनाया गया। ढोल-नगाड़ों पर थिरक कर युवाओं ने एक दूसरे को रंगों से तर बतर कर खूब मस्ती की। पहले दिन मंगलवार को कस्बे में जुलूस (चांचर) निकाली गई। बुधवार को चौराहों के अलावा लोगों ने जुलूस निकाल जमकर रंग खेला। इसके बाद एक दूसरे के गले मिल बधाई दी। यहां हिंदू मुस्लिम के अलावा राजनैतिक दलों के प्रतिनिधियों ने भी हिस्सा लिया।
गंजमुरादाबाद प्रतिनिधि के अनुसार, सर्द मौसम के कारण इस बार होरियारों ने भीगे रंग के बजाय अबीर गुलाल से ही होली खेलने को मजबूर हुए। नगर के अलावा हरईपुर, ब्योली इस्लामाबाद, अटवा बैक, रूरी सादिकपुर, बल्लापुर, सुल्तानपुर, भिखारीपुर पतसिया सहित सभी गांवों में होली पर्व हर्षोल्लास के साथ मनाया गया।
हसनगंज प्रतिनिधि के अनुसार ब्लाक के गांव भिखारीखेड़ा में सामाजिक समरसता व एकता की मिसाल पेश करते हुए विभिन्न जाति धर्मों के लोगों ने आपस में गले मिल होली पर्व की बधाई दी। नवयुग जन चेतना सेवा संस्थान के अध्यक्ष व ग्राम विकास अधिकारी पुत्तन लाल पाल के नेतृत्व में फगुआरों ने फाग गाया।
कई स्थानों पर कोरोना वायरस का खौफ नजर आया। अधिकांश लोग भीड़ से अलग नजर आए। स्वास्थ्य विभाग की ओर से हाथ मिलने से इस रोग के फै लने की बात कही गई है। इसलिए कई लोग गले मिलने से भी कतराते रहे।
मौरावां प्रतिनिधि के अनुसार, नगर पंचायत अध्यक्ष सियावती शुक्ला व समाजवादी पार्टी के विधान परिषद सदस्य सुनील सिंह साजन के आवास पर होली पर्व धूमधाम से मनाया गया। सभी लोग एक दूसरे को अबीर गुलाल लगाकर गले मिल होली की बधाई दी। एमएलसी ने छोटे बच्चों के साथ कुछ पल बिताते हुए पूरी तरह से उनके रंग में रंग गए। समूह के साथ सेल्फी लेते हुए रंग-बिरंगे बच्चों का हौसलाअफजाई किया। इस दौरान सपा नेता आदिल खां, ज्ञान यादव, नीरज चौरसिया, अचल तिवारी, राजकिशोर, सत्यवीर उपस्थित रहे।
थाना बेहटामुजाबर के गांव महोलिया में पुलिस बल के साथ होलिका दहन किया गया। यहां होलिका स्थल से अवैध कब्जा हटाए जाने को लेकर दो गुटों में तनाव बना हुआ था। लेकिन तीन दिनों से पुलिस डेरा डाले हुए थी। पुलिस की मौजूदगी में होली में आग लगाई गई। महोलिया गांव में होलिका स्थल पर पांच सालों से कुछ अतिक्त्रस्मणकारियों ने अवैध रूप से कब्जा कर लिया था। पुलिस ने होली के चार दिन पूर्व होलिका स्थल से अवैध कब्जा हटाकर उसे मुक्त करा दिया था। जिससे गांव में दो गुटों में भारी तनाव बना हुआ था। इसे गंभीरता से लेते हुए थाना प्रभारी राघवन कुमार सिंह फोर्स और पीआरवी की सहायता से दो दिन और एक रात से गांव में डेरा डाले हुए थे। जब होलिका दहन हो गया तब पुलिस ने चैन की सांस ली और पुलिस बल थाने को रवाना हुआ।
शहर के मोहल्ला सिविल लाइन स्थित बालाजी मंदिर में होली के पर्व पर भक्तों का तांता लगा रहा। सोमवार रात भक्तों की मौजूदगी में होलिका दहन हुआ। भक्तों ने एक-दूसरे को गुलाल लगाकर होली की बधाई दी। महंत गोपाल कृष्ण त्रिपाठी ने भक्तों को होली पर्व का महत्व बताया और पौराणिक कथा राजा हिरण्यकश्यप व भक्त प्रहलाद की कथा सुनाई। बताया कि होली का त्योहार बुराई पर अच्छाई की जीत के प्रतीक के रूप में मनाया जाता है। होलिका दहन के दिन एक पवित्र अग्नि जलाई जाती है। जिसमें सभी तरह की बुराई, अहंकार और नकारात्मकता को जलाया जाता है। सभी भक्तों ने श्री बाला जी महराज के जयकारे लगाए।

बांगरमऊ कोतवाली क्षेत्र के गांव गहरपुरवा में मंगलवार को रंग लगाने को लेकर हुए विवाद के बाद दो गुटों में मारपीट हो गई। जिसमें दोनों गुटों के तीन लोग घायल हो गए। घायलों को बांगरमऊ स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया। गहरपुरवा गांव में मंगलवार शाम रंग लगाने को लेकर दो गुटों में विवाद हो गया था। जिससे दोनों गुटों में मारपीट हो गई। इस मारपीट में एक गुट के रामकिशोर व संजू व दूसरे पक्ष से मुंशी घायल हो गए। घायलों को बांगरमऊ सीएचसी में भर्ती कराया गया। दोनों पक्षों ने तहरीर दी है। कोतवाली प्रभारी श्याम कुमार पाल ने बताया कि तहरीर मिली है, जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed