फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Unnao News ›   holi

चली फागुनी बयार, रंगों से सजे बाजार

Wed, 04 Mar 2015 11:15 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, उन्नाव
ब्यूरो/अमर उजाला, उन्नाव Updated Wed, 04 Mar 2015 11:15 PM IST
विज्ञापन
holi
उन्नाव/शुक्लागंज। फागुनी बयार परवान चल चुकी है। शहर में रंगों का बाजार सज चुका है। बाजार में बिकने वाला मैजिक स्प्रे रंगीन फुहारों के साथ खुशबू भी बिखेरेगा। बाजार में इस बार ऐसे रंग भी आए है जो हाथ में सूखा रंग लेने पर तो हरा दिखेगा और इसमें जैसे ही पानी डाला जाएगा तो यह पीला हो जाएगा।
विज्ञापन


इसके अलावा कुछ रंग ऐसे भी हैं जो कई-कई कलर वाले हैं। शहर में होली पर लगने वाली पिचकारियों की मार्केट में चाइना की तरह-तरह की पिचकारियों ने अपनी जगह बना ली है। इसमें मछली, डायनासोर, मगरमच्छ के अलावा बंदूक, राइफल व मटके आदि के रूप में तैयार की गई पिचकारियां मौजूद हैं।
विज्ञापन


बाजार में बच्चों को लुभाने वाले बंदर, बिल्ली, राक्षस व भगवान के रूप धरे मुखौटे 5 से 10 रुपये कीमत में मौजूद हैं। इसके अलावा होली की टोपियां भी 10 से 200 रुपए तक बाजारों में सजी हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


वहीं, स्प्रे का रंग गुस्सा आने से पहले ही उड़नछू हो जाएगा। इस बार लाल, पीले व गुलाबी रंग के गुलाल के अलावा कई इंग्लिश रंग भी बाजार में आ गए हैं। जो चेहरे पर लगने के बाद ठंडक का अहसास भी कराएगें। कुछ रंग तो ऐसे हैं जो कुछ देर बाद अपने आप ही गायब हो जाएंगे। इन रंगो की खासियत यह है कि ये सभी हर्बल हैं।

शुक्लागंज संवाददाता के अनुसार, होलिका दहन हेतु युवा वर्ग बड़ी जोर शोर से तैयारी में लगे हुए है। बुधवार को नगर के विभिन्न स्थानों पर होलिका दहन के लिए लकड़ियां एकत्रित की गई। व्यजनों के लिए मैदा, खोवा, चिप्स, पापड़ इत्यादि की बिक्री जोरों पर हुई।

वहीं बच्चों ने बड़ों संग बाजार में घूम कर अपने लिए पिचकारियां और रंग खरीदा। इस बार नगर के राजधानी मार्ग, पोनीरोड, बिंदानगर पर लगने वाली पिचकारियों की दुकानों में चाइनीज पिचकारियों की धूम रही। राजू पाल ने बताया कि मार्केट में 45 रुपये से लेकर एक हजार कीमत तक की चाइनीज पिचकारी बिक रही है।


लकड़ियां हुई मंहगी
शुक्लागंज। लकड़ी विक्रेता रामकिशन निवासी कटहा दल नारायण ने बताया कि पिछली बार पांच कुं तल का एक गठ्ठा एक हजार में खरीद कर उसे 12 से 14 सौ तक में बेचा था जबकि इस बार 15 सौ का एक गठ्ठा खरीद कर बेचना पड़ रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed