फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Unnao News ›   Holi glee everywhere

हर तरफ होली का उल्लास

Mon, 09 Mar 2020 11:12 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Mon, 09 Mar 2020 11:12 PM IST
विज्ञापन
Holi glee everywhere
शहर के बड़ा चौराहा पर पिचकारी पसंद करते बच्चे। - फोटो : UNNAO
उन्नाव। होली के जश्न में अब कुछ ही घंटे बचे हैं। होली का बाजार खरीदारों की भीड़ से दिनभर पटा रहा। युवक-युवती व बच्चे रंगों व पिचकारी की खरीदारी में व्यस्त रहे। इस दौरान महिलाएं चिप्स, पापड़, खोया व किराना दुकानों पर खरीदारी में जुटी रहीं। त्योहारी बाजार में उमड़ी भीड़ से दुकानदारों में खुशी का माहौल रहा। बाजार में उमड़ी भीड़ के चलते पुलिस को रूट डायवर्जन कर यातायात सुचारू रखने में जुटी रही।
विज्ञापन

होली पर्व का इंतजार अब खत्म होने की कगार पर पहुंच गया है। सोमवार दोपहर लगभग एक बजे बड़ा चौराहा, धवन रोड व कचौड़ी गली बाजार खरीदारों की चहलकदमी से पट चुका था। रंगों व पिचकारियों की दुकान में उमड़ी भीड़ के चलते लोगों को कतार में लगकर खरीदारी करनी पड़ी। यही नजारा किराना दुकानों व खोया मंडी के अलावा नमकीन की दुकानों पर रहा। इस दौरान रेडीमेड चिप्स, पापड़ दुकानों पर खरीदारों का मारामारी रही। मैजिक स्प्रे, हर्बल रंग, रंग वाले बम, विशेष गुुब्बारे, चटाई वाली पिचकारी, कार्टून, डोरेमॉन, फ्रूट कैप, रावण मुखौटे व टोपियां बच्चों की पहली पसंद बने। दोपहर से उमड़ी भीड़ से देर शाम तक बाजार गुलजार रहा। शाम के समय भीड़ और अधिक बढ़ गई।
विज्ञापन

छोटा चौराहा से बड़ा चौराहा तक सड़क के दोनों छोर पर बने फुटपाथ से सड़क किनारे तक दुकानदारों ने अतिक्रमण कर रखा है। बाजार में खरीदारों की उमड़ी भीड़ से जाम के हालात बने। इस दौरान दोपहर से शाम तक कई बार बेतरतीब वाहनों की रफ्तार से बड़ा चौराहा पर जाम लगा। जिससे शहरियों को दिक्कतों से जूझना पड़ा। वहीं, यातायात को सामान्य रखने में पुलिस कर्मी परेशान रहे। पुलिस द्वारा खरीदारों की सहूलियत व यातायात सामान्य रखने के लिए गांधीनगर तिराहा व नगर पालिका तिराहा रास्ते पर ई- रिक्शा, ऑटो के अलावा चौपहिया वाहनों की नो इंट्री भी राहत नहीं दे सकी। रूट डायवर्जन कर दूसरे रास्तों से वाहनों को गुजारा गया। इसके बाद भी छोटा चौराहा से बस स्टाप तक लोग जाम के झाम से जूझते रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

होली पर्व के चलते परिवहन विभाग ने दिल्ली, रायबरेली, पुरवा-मौरावां रूट पर कई अतिरिक्त बसों को दौड़ाया, पर सवारियों की भीड़ के आगे बसों की संख्या न के बराबर रही। सोमवार सुबह से ही शहर के बस स्टाप, हरदोई पुल, रऊ टेंपो स्टैंड, पड़री टेंपो स्टैंड, शुक्लागंज टेंपो स्टैंड के अलावा रेलवे स्टेशन पर सवारियों की भारी भीड़ रही। जैसे-जैसे दिन चढ़ा वैसे ही सवारियों की भीड़ बढ़ती गई। परिवहन बसों की संख्या में कमी के चलते लोगों को घंटों इंतजार के अलावा डग्गामार वाहनों मे जान जोखिम में डालकर सफर करना पड़ा। यह सिलसिला देर शाम तक शहर की सड़कों पर आम रहा।
रंगों के त्योहार में लोग हरे, पीले, लाल रंग से सराबोर हो जाते हैं। चटख रंग लगने से लोग परेशान हो जाते हैं। बता दें कि आंखों में रंग व गुलाल जाने पर मले नहीं तुरंत साफ पानी से आंख धोएं। परेशानी ज्यादा बढ़े तो तत्काल डॉक्टर से संपर्क करें। रंग खेलने से पहले पूरे शरीर पर बॉडी लोशन, सरसों या गरी का लगा लें। रंग खेलते वक्त पूरी आस्तीन की शर्ट व पैंट का प्रयोग करें। हर्बल रंगों का इस्तेमाल करने से शरीर को किसी तरह का नुकसान नहीं होगा।

पापड़, नमकीन व मिठाई के अलावा फलों की खरीदारी में भी लोगों का रूझान रहा। सब्जी मंडी में लगी फलों की दुकानों पर देर शाम तक खरीदारों का जमावड़ा बना रहा। इस दौरान केला, अंगूर, संतरा, सेब, अनार खास पसंद बने।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed