{"_id":"65ff254928b9ffdaba0ba964","slug":"holi-colors-in-the-market-crowd-of-buyers-unnao-news-c-221-1-sknp1055-111996-2024-03-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Unnao News: बजार में चढ़ा होली का चढ़ा रंग, खरीदारों की भीड़","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Unnao News: बजार में चढ़ा होली का चढ़ा रंग, खरीदारों की भीड़
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
उन्नाव। होली के जश्न में अब मात्र 24 घंटे ही शेष बचे हैं। होली का बाजार खरीदारों की भीड़ से दिनभर पटा रहा। युवक युवती व बच्चे रंगों व पिचकारी की खरीदारी में व्यस्त रहे। त्योहारी बाजार में उमड़ी भीड़ से दुकानदारों में खुशी का माहौल रहा।
होली पर्व का इंतजार अब खत्म होने की कगार पर पहुंच गया है। रविवार रात को होलिका दहन और सोमवार को हर गली रंगों व गुलाल से रंगी होगी। युवक व युवतियां रंगों के जश्न में डूबे होंगे। वहीं बुजुर्ग पारंपरिक गीतों व फाग की फुहार से त्योहार की संस्कृति सहेजते नजर आएंगे। रंगों के त्योहार में खरीदारी का अपना ही मजा है।
शनिवार दोपहर लगभग एक बजे बड़ा चौराहा, धवन रोड व कचौड़ी गली बाजार खरीदारों की चहलकदमी से पट चुका था। रंगों व पिचकारियों की दुकान में उमड़ी भीड़ के चलते लोगों को कतार में लगकर खरीदारी करनी पड़ी। यही नजारा किराना दुकानों व खोया मंडी के अलावा नमकीन की दुकानों पर रहा। इस दौरान रेडीमेड चिप्स, पापड़ दुकानों पर खरीदारों का मारामारी रही। मैजिक स्प्रे, हर्बल रंग, रंग वाले बम, विशेष गुुब्बारे, चटाई वाली पिचकारी, कार्टून, डोरेमोहन, फ्रूट कैप, रावण मुखौटे व टोपियां बच्चों की पहली पसंद बने।
विज्ञापन
-- -
जिले में 3125 स्थानों पर होगा होलिका दहन
जिले में कुल 3125 स्थानों पर होलिका दहन किया जाएगा। इसके लिए युवाओं ने टोली बनाकर लोगों से होलिका की लकड़ी खरीदने के लिए चंदा लिया। युवा मोहल्लों में होलिका दहन के साथ ही लाउडस्पीकर और डीजे का भी आयोजन कर रहे हैं। इसके लिए शनिवार को तैयारियां जोरों पर रहीं। वहीं होलिका जलाने के दौरान सावधानियां बरतने की भी अधिकारियों ने सलाह दी है। पीडब्ल्यूडी निर्माण खंड प्रथम के एक्सईएन सुबोध कुमार ने बताया कि लोग सड़क से हटकर होलिका दहन करें क्योंंकि होलिका की आग से सडक़ का डामर जल जाता है और सड़क खराब हो जाती है।
बिजली विभाग के एक्सईएन हेमेंद्र सिंह ने बताया कि होलिका लगाने से यह जरूर देख लें कि ऊपर से कोई बिजली की लाइन तो नहीं निकली है, बिजली के तारों से दूर होलिका जलाएं, क्योंकि लपटों से तार टूटने पर हादसा भी हो सकता है।
--
होली पर 24 घंटे बिजली-पानी
होली पर 25 मार्च को 24 घंटे शहर और ग्रामीण इलाकों को बिजली मिलेगी। बिजली विभाग ने इसके लिए तैयारियां पूरी कर ली है। शहर के लिए चार अतिरिक्त ट्राली ट्रांसफार्मरों की व्यवस्था की जा रही है। वहीं कंट्रोलरूम का नंबर 9415099014 जारी किया गया है। इस पर किसी भी प्रकार की बिजली समस्या की जानकारी दी जा सकेगी। वहीं शहर में नगर पालिका की ओर से 24 घंटे बिजली आपूर्ति दी जाएगी। नगर पालिका ईओ संजय गौतम ने बताया कि पेयजल व सफाई संबंधी समस्या होने पर कंट्रोलरूम के नंबर 1533 पर संपर्क किया जा सकता है।
--
त्वचा व सांस रोगी रहें रंगों से दूर: डॉ. कौशलेंद्र
उन्नाव। होली पर विशेष एहतियात बरतने की जरूरत है। बाजार में मिलावटी रंग और गुलाल की भरमार है। इसका प्रयोग करने से फंगल और एलर्जी का खतरा रहता है। जिला अस्पताल के डॉक्टर कौशलेंद्र प्रकाश ने बताया कि केमिकल युक्त रंग से त्वचा को नुकसान पहुंच सकता है। यह शरीर के भीतरी और बाहरी त्वचा को प्रभावित करता है। डॉक्टर के अनुुसार हर्बल रंग और गुलाल का प्रयोग करें। ह्रदय, त्वचा और सांस के रोगी रंगों से दूर रहें।
--
स्वास्थ्य संबंधी समस्या होने पर डायल करें नंबर
होली पर किसी प्रकार स्वास्थ्य संबंधी समस्या होने पर सीएमओ कार्यालय के कंट्रोल के नंबर पर संपर्क कर सकते हैं। सीएमओ डॉ. सत्यप्रकाश ने बताया कि स्वास्थ्य संबंधी जानकारी और समस्या होने पर 0515-2840512, 7376241825, 7376241861 पर फोन कर सकते हैं। इमरजेंसी में डॉक्टरों की ड्यूटी रहेगी। इसके अलावा सभी डॉक्टरों को आवास पर रहने के निर्देश दिए गए हैं। किसी भी समय जरूरत पर उन्हें बुलाया जा सकता है।