फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Unnao News ›   histrishitar

कुल्हाड़ी बरामद, हिस्ट्रशीटर व दो बेटों को भेजा जेल

Mon, 04 Oct 2021 12:30 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Mon, 04 Oct 2021 12:30 AM IST
विज्ञापन
histrishitar
अचलगंज। हैंडपंप से पानी भरने को लेकर हुए विवाद में शुक्रवार रात किसान की हत्या में नामजद हिस्ट्रीशीटर व उसके बेटों की निशादेही पर पुलिस ने घटना में प्रयुक्त कुल्हाड़ी बरामद कर तीनों को जेल भेज दिया। पकड़े गए आरोपियाें ने घर की महिला से किसान की नजदीकियां होने और विरोध के बाद भी उसके न मानने पर हत्या करने की बात स्वीकार की है।
विज्ञापन

अचलगंज थानाक्षेत्र के बंदीपुरवा गांव निवासी रामप्रसाद(45) की हत्या कर दी गई थी। मृतक के पुत्र अजय की तहरीर पर पुलिस ने पड़ोसी हिस्ट्रीशीटर सिद्धू उसके बेटे शिवपाल व कल्लू के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू की थी। पुलिस ने घटना के बाद हिस्ट्रीशीटर व कल्लू को गिरफ्तार किया था। मुख्य आरोपी शिवपाल भाग निकला था। रविवार सुबह बदरका चौकी प्रभारी अखिलेश यादव ने गंगा कटरी से मुख्य आरोपी शिवपाल को गिरफ्तार किया। उसकी निशादेही पर छिपाई गई खून लगी कुल्हाड़ी भी बरामद की। तीनों आरोपियों को पुलिस ने कोर्ट में पेश किया, जहां से जेल भेजा गया है। सिद्धू का पुराना आपराधिक इतिहास है।
विज्ञापन

पुलिस के अनुसार वर्ष 1984 में एक डकैती की घटना में वह जेल गया था। मारपीट समेत कई अन्य मामले भी उस पर दर्ज हैं। जेल जाने से पहले आरोपियों ने बताया कि किसान रामप्रसाद उसके परिवार की एक महिला से नजदीकियां बनाए था। कई बार मना करने के बावजूद भी वह नहीं माना। बताया कि रामप्रसाद रोजाना शाम को बाइक से खेत जाता था। इस पर शुक्रवार को सवरजीत की अमरूद के बाग में वह पहले से छिप गए। जैसे ही रामप्रसाद बाग से निकला उसे दबोच लिया। शिवपाल ने कुल्हाड़ी से हमला कर मौत के घाट उतार दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed