{"_id":"66688fd9d4345afadf04cd33","slug":"himachal-governor-honored-teacher-dr-ratna-unnao-news-c-221-1-uno1004-115563-2024-06-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Unnao News: हिमाचल के राज्यपाल ने शिक्षिका डॉ. रत्ना को किया सम्मानित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Unnao News: हिमाचल के राज्यपाल ने शिक्षिका डॉ. रत्ना को किया सम्मानित
Tue, 11 Jun 2024 11:26 PM IST
कानपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, उन्नाव
संवाद न्यूज एजेंसी, उन्नाव
Updated Tue, 11 Jun 2024 11:26 PM IST
विज्ञापन
बीघापुर। ब्लॉक क्षेत्र की प्रधान शिक्षिका डॉ. रत्ना पांडेय को हिमाचल प्रदेश के राज्यपाल ने उनके श्रेष्ठ कार्याें के लिए सम्मानित किया। इस पर क्षेत्र के लोगों व शिक्षकों ने उन्हें बधाई दी। इससे पूर्व भी उन्हें कई सम्मान मिल चुके हैं।
हिमाचल के राजभवन में शनिवार को बेसिक एजूकेशन मूवमेंट ऑफ इंडिया कानपुर व भारतीय शिक्षण मंडल, कानपुर देहात द्वारा आयोजित राष्ट्रीय शैक्षिक कार्यशाला पुस्तक लोकार्पण और शिक्षक सम्मान समारोह का आयोजन किया गया था। इसमें बीघापुर ब्लॉक के प्राथमिक विद्यालय संतोषी खेडा की प्रधान शिक्षिका डॉ रत्ना पांडेय को हिमाचल प्रदेश के राज्यपाल शिव प्रसाद शुक्ला ने सम्मानित किया।
उनको यह सम्मान शिक्षा, साहित्य और भारतीय संस्कृति, शिक्षण प्रशिक्षण, कार्यशाला, राष्ट्रीय संगोष्ठी, शोध एवं नवाचार, बालिका शिक्षा, पर्यावरण व मानवता के क्षेत्र में उत्कृष्ट योगदान के लिए दिया गया है। उनकी कई पुस्तकें व शोध पत्र भी प्रकाशित हुए हैं। इसके पूर्व भी डॉ. रत्ना पांडेय को राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय सम्मान से सम्मानित किया जा चुका है। इसपर बीईओ शुचि गुप्ता, प्राथमिक शिक्षक संघ के महामंत्री विजय सिंह , राष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ के ब्लॉक अध्यक्ष अंकुर प्रताप सिंह उन्हें बधाई दी।