फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Unnao News ›   Heavy vehicles stopped for Kanwar Yatra, traffic crawled for 17 hours on Unnao-Hardoi road

Unnao News: कांवड़ यात्रा के लिए रोके भारी वाहन, उन्नाव-हरदोई मार्ग पर 17 घंटे रेंगा यातायात

Tue, 22 Jul 2025 01:38 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, उन्नाव
संवाद न्यूज एजेंसी, उन्नाव Updated Tue, 22 Jul 2025 01:38 AM IST
विज्ञापन
Heavy vehicles stopped for Kanwar Yatra, traffic crawled for 17 hours on Unnao-Hardoi road
गंजमुरादाबाद (उन्नाव)। कांवड़ यात्रियों की सुरक्षा के लिए हरदोई के मल्लावां थाना पुलिस ने रात 12 बजे भारी वाहनों को रोक दिया। इससे उन्नाव-हरदोई मार्ग पर गंजमुरादाबाद कस्बे से करीब सात किमी तक वाहनों की कतारें लगी रहीं। जिससे सोमवार शाम पांच बजे तक 17 घंटे यातायात रेंगता रहा। जाम के झाम में एंबुलेंस, रोडवेज बसें और स्कूली वाहन भी फंसे। मशक्कत के बाद एक-एक तरफ से वाहनों को निकाला गया। शाम पांच बजे के बाद स्थिति सामान्य हुई।
विज्ञापन

सुनासीरनाथ शिव मंदिर में जलाभिषेक और पूजा के लिए उन्नाव, हरदोई सहित आसपास के अन्य जिलों से भी लोग पहुंचते हैं। बांगरमऊ क्षेत्र से बड़ी संख्या में श्रद्धालु गंगा नदी से जल लेकर जाते हैं। मंदिर में कांवड़ यात्रियों और दर्शनार्थियों की भीड़ को देखते हुए रविवार रात 12 बजे से दोनों जिलों की सीमा पर हरदोई जिले के मल्लावां थाना पुलिस ने भारी वाहनों को रोक दिया। इससे भारी वाहनों की लंबी कतार लग गई और सुबह तक यह कतार सात किमी दूर लखनऊ-आगरा एक्सप्रेसवे के ओवरब्रिज तक पहुंच गईं।
विज्ञापन

आधी सड़क पर भारी वाहन खड़े होने और आधी बची सड़क से दोनों तरफ का यातायात चलने से सोमवार सुबह पांच बजे से ही यातायात रेंगने लगा। एंबुलेंस, स्कूल वाहन, रोडवेज बसों के साथ ही अन्य वाहन भी घंटों रेंगते रहे। कांवड़ यात्रियों की ट्रैक्टर-ट्रालियां भी फंसी रहीं। बांगरमऊ कोतवाली पुलिस वाहनों को निकालने में दिन भर पसीना बहाती रही। यात्री वाहनों और एंबुलेंस को मुरे कंपनी से दरगाह शरीफ रोड होते हुए गुलबहा की तरफ से हरदोई रोड पर निकाला गया। जाम में फंसे लोग गर्मी से बेहाल हो गए। सोमवार शाम पांच बजे तक यातायात रेंगता रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन

बांगरमऊ कोतवाली प्रभारी चंद्रकांत सिंह ने बताया कि कांवड़ियों को सुरक्षित निकालने के लिए मल्लावां पुलिस ने सीमा में बड़े वाहनों के प्रवेश पर रोक लगा दी थी। इससे क्षेत्र में भी काफी लंबा जाम कई घंटों लगा रहा। जाम खुलवाने के लिए लगातार प्रयास किए जाते रहे, लेकिन वाहन और भीड़ होने से समस्या हुई।


----
लोडर और ट्रैक्टर-ट्राली से सुनासीरनाथ मंदिर गए भक्त
गंजमुरादाबाद। भार वाहनों से सफर पर रोक के बावजूद शिवभक्त ट्रैक्टर-ट्रालियों और पिकअप आदि वाहनों से जान जोखिम में डालकर सुनासीरनाथ मंदिर पहुंचे। मल्लावां और बांगरमऊ कोतवाली पुलिस मूक दर्शक बनी रही। आए दिन दुर्घटनाएं होने से प्रदेश सरकार ने ट्रैक्टर-ट्रालियों और पिकअप आदि पर सवारियां ले जाने की रोक लगाई है। इसके बाद भी सोमवार को दिनभर शिवभक्त जान जोखिम में डालकर इन वाहनों से सुनासीरनाथ मंदिर आते जाते रहे। बांगरमऊ कोतवाली प्रभारी चंद्रकांत सिंह ने बताया कि वैसे इन वाहनों पर यात्रा करने पर पूरी तरह अंकुश लगा दिया गया है, लेकिन शिवभक्तों के कारण इन वाहनों को रोका नहीं जा सका।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed