{"_id":"6102f8aa8ebc3e584177cd2c","slug":"health-vaccination-unnao-covid-19-unnao-news-knp643183486","type":"story","status":"publish","title_hn":"छह दिन बाद जिले में मिले दो कोरोना संक्रमित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
छह दिन बाद जिले में मिले दो कोरोना संक्रमित
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उन्नाव। छह दिन बाद जिले में कोरोना के दो संक्रमित रोगी मिले हैं। गुरुवार को आई आरटीपीसीआर के लिए भेजे गए सैंपल की जांच रिपोर्ट आई। वहीं एक मरीज की हालत में सुधार हुआ है।
असोहा में रहने वाले दो युवकों के बुखार के साथ जुकाम होने पर सैंपल छह दिन पहले आरटीपीसीआर जांच के लिए भेजे गए थे। गुरुवार को आई रिपोर्ट में दोनों संक्रमित मिले हैं। दोनों को होम आइसोलेट किया गया है। वहीं सरस्वती मेडिकल कॉलेज के कोविड अस्पताल में भर्ती एक मरीज की हालत में सुधार होने पर उसे घर भेज दिया गया।
सीएमओ डॉ. सत्यप्रकाश ने बताया कि जिले में कोरोना के यही दो केस सक्रिय हैं। कुल पॉजिटिव 14991 में 14735 मरीज स्वस्थ हो चुके हैं। आरटीपीसीआर जांच के लिए भेजे गए 2661 सैंपल की रिपोर्ट का अभी इंतजार है।
विज्ञापन
1359 लोगों ने लगवाया टीका
उन्नाव। वैक्सीन न होने से जिला अस्पताल सहित चार बूथों पर टीकाकरण किया गया। इसमें सफीपुर में 41, जिला महिला अस्पताल में 311 लोगों को कोविशील्ड लगाई गई। वहीं शुक्लागंज में 230 सफीपुर में 628 व जिला महिला अस्पताल में 149 लोगों को कोविड का टीका लगाया गया।
उन्नाव। वैक्सीन की चल रही किल्लत से टीकाकरण अभियान धीमा पड़ रहा है। स्थिति यह है कि जिले की 24 लाख से अधिक आबादी को वैक्सीन की दूसरी डोज का इंतजार है। स्वास्थ्य आंकड़ों के मुताबिक जिले में अब 89,430 लोगों को ही दोनों डोज लग पाई हैं।
जिले में 18 साल से अधिक उम्र के लोगों की आबादी करीब 25 लाख है। सभी को कोरोना की दोनों डोज लगनी है। टीकाकरण की शुरुआत वैसे तो 16 जनवरी से हुई थी। लेकिन जनता को 1 अप्रैल से टीका लगना शुरू हो गया था। इसमें 18 साल से अधिक उम्र के लोग शामिल हैं। स्वास्थ्य अधिकारियों के अनुसार जिले में अब तक 557660 लाभार्थियों ने कोरोना टीका लगवाया। इसमें 4,68,230 लाभार्थियों ने पहला डोज व 89,430 लाभार्थियों ने कोरोना का दूसरा डोज लगवाया है।