उन्नाव। पुरवा तहसील के तीन लेखपाल, नवाबगंज सीएचसी के डॉक्टर सहित शनिवार को 43 और कोरोना संक्रमित मिले हैं। इनमें जिला महिला अस्पताल में प्रसव के लिए आईं दो प्रसूताएं भी शामिल हैं। अब जिले में कोरोना के सक्रिय मामलों की संख्या 293 हो गई है। 14 मरीज ठीक हो चुके हैं।
संक्रमित प्रसूताओं को कानपुर के अपर इंडिया अस्पताल में भर्ती कराया गया है। शहर के अलग-अलग मोहल्लों में 14, शुक्लागंज पांच, बांगरमऊ में दो, सिकंदरपुर सरोसी में एक, सुमेरपुर में दो, बिछिया में एक की रिपोर्ट संक्रमित आई है। बिछिया में एक, असोहा में तीन, सिकंदरपुर कर्ण में एक, बीघापुर में दो व लखनऊ, कानपुर, श्रावस्ती व बहराइच के चार लोग कोरोना संक्रमित मिले हैं। सीएमओ डॉ. सत्यप्रकाश ने बताया कि संक्रमितों को उनके लक्षणों के आधार पर भर्ती कराया जा रहा है।